'7 बेडरूम फ्लैट की कीमत है…', अर्चना पूरन सिंह की डायमंड रिंग देख हैरान सुनील ग्रोवर

अर्चना पूरन सिंह ने यू्ट्यूब पर अपना नया व्लॉग शेयर किया है. ये कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के बिहाइंड द सीन का वीडियो है, जिसमें महिला क्रिकेट टीम पहुंची थी. इसमें सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक ने वैनिटी वैन में मजेदार बातें की थी.

Archana Puran Singh royal diamond ring

अर्चना पूरन सिंह की डायमंड रिंग देख हैरान सुनील ग्रोवर (Photo- Youtube)

कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ इन दिनों काफी चर्चा में है, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है. इसके करीब 4 एपिसोड आ चुके हैं. इसमें जज की कुर्सी पर अर्चना पूरन सिंह के साथ नवजोत सिंह सिद्धू नजर आ रहे हैं. ऐसे में हाल ही में महिला क्रिकेट टीम इस शो में पहुंची, जिसके बिहाइंड द सीन का वीडियो एक्ट्रेस ने यूट्यूब पर शेयर किया है. इसमें वो शो में जाने से पहले वैनिटी वैन में सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक संग मजेदार बातें करते हुए नजर आ रही हैं. इस दौरान सुनील और कृष्णा की नजर उनकी डायमंड रिंग पर पड़ी और उनका मजेदार रिएक्शन वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

अर्चना पूरन सिंह ने शेयर किया बिहाइंड द सीन का वीडियो

अर्चना पूरन सिंह ने बिहाइंड द सीन का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि अर्चना का पूरा परिवार और पति परमीत सेठी मौजूद हैं और सभी सवाल करते हैं कि आज क्या स्पेशल है. इस पर अर्चना बताती हैं कि आज कपिल शर्मा शो की शूटिंग का पहला दिन है. इसके बाद वह फिल्म सिटी चली जाती हैं और वैनिटी वैन में तैयार होती है. फिर वीडियो में कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक की एंट्री होती है. यहां उनकी नजर अर्चना की रिंग पर पड़ती है, जिसके बाद वो मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि वो बहुत अमीर हैं.

विज्ञापन

देखिए अर्चना पूरन सिंह का वीडियो

सुनील ग्रोवर ने दिया शानदार रिएक्शन

इसके बाद अर्चना पूरन सिंह सुनील ग्रोवर की वैनिटी वैन में जाती हैं. यहां पर सुनील की नजर फट से उनकी रिंग पर पड़ती है और वो इस अंगूठी की कीमत उनके मुंबई में 7 बैडरूम, किचन और हॉल वाले फ्लैट के जितनी बताते हैं, जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ बताई जाती है. फिर वह पूछते हैं कि शो में उनका मजाक उड़ाया जाता है तो उनको बुरा तो नहीं लगता है? इस पर अर्चना कहती हैं कि उन्हें बिल्कुल भी बुरा नहीं लगता है क्योंकि वो उन सभी लोगों को अपना बताती हैं. वह ये भी कहती हैं कि कोई बाहर को बोलकर तो दिखाए कुछ.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ