क्यों गिरफ्तार हुए थे '10 रुपये का बिस्कुट...' वाले इंफ्लूएंसर शादाब जकाती? बड़ी मुश्किल से मिली बेल

पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और शिकायतकर्ता ने कहा है कि बच्चियों के साथ किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

Shadab Hasan Jakati
विज्ञापन

Shadab Jakati Arrested: सोशल मीडिया की दुनिया में ’10 रुपये का बिस्कुट कितने का है जी…’ के डायलॉग से फेमस हुए शादाब हसन जकाती को अपने ही एक विवादित वीडियो की वजह से जेल की हवा खानी पड़ी है. गुरुवार को मेरठ पुलिस ने फेमस यूट्यूबर शादाब जकाती को उस वीडियो के मामले में गिरफ्तार किया, जिसमें उन पर एक बच्ची से अश्लील कंटेंट बनवाने का आरोप लगा है. वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रीय बाल आयोग ने कड़ी आपत्ति जताई और पुलिस में रिपोर्ट कराई, जिसके बाद शादाब के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है. सोशल मीडिया पर शादाब के मिलियन्स में फॉलोअर हैं, उन्होंने कई बॉलीवुड स्टार्स और खिलाड़ियों के साथ भी कोलैब किया है.

कुछ देर बाद मिली जमानत


अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो शादाब जकाती की ‘10 रुपये का बिस्कुट कितने का है जी…’ वाला वायरल वीडियो जरूर देखा होगा. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें शादाब एक स्टोर के दुकानदार बने नजर आए थे, जिसमें बच्ची के साथ उनका व्यवहार और टिप्पणी विवादित मानी गई. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल एक्टिविस्ट राहुल ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद राष्ट्रीय बाल आयोग ने मामले में कड़ी आपत्ति जताई और पुलिस से कार्रवाई का निर्देश दिया. इसके बाद इंचोली थाना पुलिस ने शादाब के खिलाफ BNSS 170 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. हालांकि कोर्ट में पेश होने के बाद शादाब को जमानत मिल गई.

विज्ञापन

अपनी सफाई में क्या बोले शादाब?


शादाब ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने वीडियो सोच-विचार कर बनाया था और बाद में डिलीट भी कर दिया. उन्होंने माफी मांगी और कहा कि उनका कोई गलत इरादा नहीं था, वीडियो में बच्चे की तारीफ ही की गई थी. साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें नहीं पता कि उन पर कौन सी धारा लगाई गई है. पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और शिकायतकर्ता ने कहा है कि बच्चियों के साथ किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. सोशल मीडिया पर भी इस विवाद पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और यह मामला व्यापक चर्चा में है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ