रशियन मॉडल और पूर्व मिस यूनिवर्स कंटेस्टेंट की कार एक्सीडेंट में मौत, कौन थीं Kseniya Alexandrova?

Who was Kseniya Alexandrova: रूसी मॉडल और मिस यूनिवर्स 2017 की कंटेस्टेंट रही क्सेनिया एलेक्जेंड्रोवा अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। आइए जानते हैं कि कौन थीं क्सेनिया एलेक्जेंड्रोवा?

Kseniya Alexandrova

Kseniya Alexandrova कौन थी? image credit- instagram

विज्ञापन

Who was Kseniya Alexandrova: रूसी मॉडल और मिस यूनिवर्स 2017 की कंटेस्टेंट रही क्सेनिया एलेक्जेंड्रोवा का निधन हो गया है। 30 साल की उम्र में एक भयंकर कार एक्सीडेंट में क्सेनिया एलेक्जेंड्रोवा की जान चली गई। शादी के सिर्फ चार महीने बाद ही क्सेनिया एलेक्जेंड्रोवा की मौत हो गई। क्सेनिया के निधन से उनका परिवार और फैंस बेहद दुखी हैं। साथ ही सभी ये जानना चाहते हैं कि आखिर कौन थीं क्सेनिया एलेक्जेंड्रोवा? आइए जानते हैं इनके बारे में…

कौन थीं क्सेनिया एलेक्जेंड्रोवा?

क्सेनिया एलेक्जेंड्रोवा की बात करें तो वो 30 साल की एक पॉपुलर रशियन मॉडल, टीवी होस्ट, और मिस रशिया 2017 की पहली रनर-अप रही हैं। इसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स 2017 कॉम्पिटिशन में रूस को रिप्रजेंट किया। मास्को में जन्मी एलेक्जेंड्रोवा 19 साल की उम्र में मोडस विवेंडिस एजेंसी में एक मॉडल थीं। क्सेनिया एलेक्जेंड्रोवा सोशल मीडिया पर भी खूब पॉपुलर थी और इंस्टाग्राम पर उन्हें 79.3K लोग फॉलो करते हैं।

विज्ञापन

कैसे गई क्सेनिया एलेक्जेंड्रोवा की जान?

बता दें कि क्सेनिया एलेक्जेंड्रोवा का एक्सीडेंट बीते महीने यानी जुलाई 2025 में हुआ था। लंबे इलाज के बाद क्सेनिया एलेक्जेंड्रोवा का निधन हुआ है। ट्वेर ओब्लास्ट में एक कार दुर्घटना में क्सेनिया की मौत हो गई। ये एक्सीडेंट इतना भयानक था कि एलेक्जेंड्रोवा के सिर में चोट लगी और उन्हें आनन-फानन में स्किलीफोसोव्स्की इंस्टीट्यूट फॉर इमरजेंसी मेडिसिन में भर्ती कराया गया, लेकिन 12 अगस्त को 30 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

शादी को हुए थे सिर्फ चार महीने

गौरतलब है कि क्सेनिया एलेक्जेंड्रोवा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ही दिन पहले अपनी शादी की फोटोज शेयर की है। क्सेनिया ने 2 अप्रैल को एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी शादी की जानकारी दी थी। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी शादी की कई खूबसूरत फोटोज को शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए क्सेनिया एलेक्जेंड्रोवा ने इसके कैप्शन लिखा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये पल मेरे अंदर इतनी हलचल करेगा।

क्या बोलीं एलेक्जेंड्रोवा?

एलेक्जेंड्रोवा ने लिखा कि मुझे हर पल याद है और ऐसा लगता है जैसे मैं अभी भी बहुत इमोशनल हूं। इतना प्यार, खुशी और सच्चाई कि दिल आज भी उनसे भरा हुआ है। हमारे साथ मौजूद सभी लोगों का शुक्रिया- यह अनमोल है। अब एलेक्जेंड्रोवा हमारे बीच नहीं रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ