News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Bigg Boss 19 Latest Update: टीवी का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो को लेकर हर रोज नए अपडेट्स भी आ रहे हैं। इस बीच अब फैंस को कंटेस्टेंट्स प्रोमो का ब्रेसब्री से इंतजार है। शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स के प्रोमो पर अब लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि सलमान खान के शो से जुड़ी अब क्या जानकारी सामने आई है?
दरअसल, बिग बॉस 19 से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने पेज पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि प्रोमो शूट कल नहीं हुए बल्कि आज से शुरू होने वाला है। सूत्रों की मानें तो मेकर्स ने हर साल की तरह कुछ सेलेब्स के शो के प्रोमो शूट किए हैं। इसमें गौरव खन्ना, अशनूर कौर, अवेज नगमा के अलावा 1-2 और कंटेस्टेंट्स के प्रोमो शूट होने की उम्मीद है।
इसी पोस्ट में आगे लिखा गया है कि सूत्रों ने साफ कर दिया है कि प्रोमो शूट करने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम अभी कंफर्म नहीं हुए हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इन तीनों के प्रोमो आज शूट हो सकते हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि मेकर्स कब इसके बारे में ऑफिशियल जानकारी देते हैं। गौरतलब है कि 24 अगस्त से बिग बॉस 19 का प्रीमियर शुरू होने वाला है। हर किसी को शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है।
इसके अलावा अगर बिग बॉस की बात करें तो सलमान खान का शो इस बार पांच महीने चलने की उम्मीद है। शो को सलमान खान तीन महीने तक होस्ट करेंगे। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि करण जौहर, अनिल कपूर और फराह खान भी शो को होस्ट कर सकते हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है। अभी तक बस कयासों के आधार पर सभी अंदाजा लगा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में होगी Zeeshan Qadri की एंट्री, Salman khan के शो से जुड़ा अपडेट क्या?
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।