कौन हैं Ayesha Khan? जिन्होंने Bigg Boss 17 में किया Munawar Farooqui का पर्दाफाश

Who Is Ayesha Khan: आयशा खान (Ayesha Khan) इन दिनों खूब चर्चा में हैं। उन्होंने मुनव्वर फारूकी पर धोखा देने का आरोप लगाया है।

Ayesha Khan

Instagram

विज्ञापन

Who Is Ayesha Khan: टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में आए दिन कोई ना कोई नया ट्विस्ट आ ही जाता है। इन दिनों शो दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है।

वहीं, हाल ही में शो के घर में आयशा खान (Ayesha Khan) बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करती नजर आने वाली हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयशा खान कौन हैं, जिन्होंने शो में एंट्री से पहले ही सुर्खियां बटोर ली। आइए जानते हैं…

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/B3hstw3pq8N/?img_index=2

कौन हैं आयशा खान?

आयशा खान ना सिर्फ एक्ट्रेस बल्कि मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस साउथ इंडस्ट्री का भी काफी पॉपुलर नाम है। साथ ही उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज में भी अपना जलवा दिखाया है। बता दें कि आयशा ने मिस टीन नविवुड 2019 का खिताब अपने नाम किया है।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C08gaH3OoLM/

‘बिग बॉस 17’ के घर में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट

एक्ट्रेस कई बार रैम्प पर भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की बड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके 2.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं, अब वो ‘बिग बॉस 17’ के घर में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/CaSKbO4o5AL/?img_index=1

आयशा खान ने मुनव्वर पर लगाया धोखा देने का आरोप

बता दें कि आयशा खान ने मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) पर धोखा देने का आरोप लगाया है। ‘बिग बॉस 17’ के घर में आयशा कॉमेडियन का पर्दाफाश करती हुई दिखेंगी। आयशा ने मुनव्वर फारूकी पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक साथ दो लड़कियों को डेट किया है।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/ClLvVCESnxs/?img_index=1

मुनव्वर ने किया शादी का वादा- आयशा

बताते चलें कि आयशा खुद को मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड बता रही हैं। दोनों रिलेशनशिप में रह चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि आयशा ने बताया कि मुनव्वर ने उन्हें लव यू कहा और शादी का भी वादा किया। आयशा ने कहा कि मुनव्वर ने उनसे कहा कि उनका अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ब्रेकअप हो गया है। अब देखने वाली बात होगी कि शो के घर में दोनों के बीच क्या होता है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ