OTT पर मनोरंजन के साथ बने भाषा के एक्सपर्ट, बदलना होगा वेब-सीरीज और फिल्में देखने का तरीका

Learn English With Watching OTT Web-Series and Film: ओटीटी पर फिल्में-सीरीज देखते हुए आप भाषाओं का भी ज्ञान ले सकते हैं।

Learn English With Watching OTT Web-Series and Film

Goggle

Learn English With Watching OTT Web-Series and Film: अगर आपकी इंग्लिश कमजोर है, तो इसके लिए आपको ना तो कोई कोर्स करने की जरूरत है और ना ही किताबों पर पैसे खर्च करने की।

विज्ञापन

बस मोबाइल हाथ में लीजिए या टीवी के सामने बैठ जाइए और कोई भी ओटीटी ऐप खोल लीजिए। मनोरंजन के साथ-साथ यहां आपको अंग्रजी के साथ-साथ अन्य भाषाएं भी सीखने को मिलेगी।

विज्ञापन

वेब-सीरीज और फिल्में देखते हुए बने भाषा के एक्सपर्ट

हालांकि कुछ ऐप ऐसी भी हैं, जहां आप फ्री में ना सिर्फ फिल्मों और वेब-सीरीज का लुत्फ उठा पाएंगे बल्कि अपनी पसंद की भाषा भी सीख जाएंगे। इसके लिए बस आपको अपने मोबाइल में भाषा को सलेक्ट करना है। बस इसी से आप ना सिर्फ अपना मनोरंजन कर सकते हैं बल्कि इससे कोई भी भाषा सीख सकते हैं। अगर आप किसी भी फिक्शन की कोई भी सीरीज या फिल्म उस भाषा में रेगुलर देखते हैं, जिसे आप सीखना चाहते हैं, तो ये बेहद आसान और सरल तरीका है।

विज्ञापन

रोमांस के शौकीनों के लिए

अगर आप रोमांस के शौकीन हैं और अंग्रेजी या फिर कोई अन्य भाषा सीखना चाहते हैं तो आपके लिए ओटीटी पर कई सीरीज और फिल्मे मौजूद हैं। उदाहरण के लिए जैसे-

– देहाती लड़के (Dehati Ladke): इस सीरीज को आप अमेजन मिनी टीवी पर फ्री में देख सकते हैं। ये सीरीज हिंदी में है, लेकिन इसमें नीचे इंग्लिश में टेक्ट लिखा आता है, जिससे आप मनोरंजन के साथ आसानी से अंग्रेजी भी सिख सकते हैं।

विज्ञापन

– लव मी लाइक आई डू (Love me like i do): ये सीरीज भी अमेजन मिनी टीवी पर मौजूद है। इसे भी आप हिंदी में देख सकते हैं और इसमें नीचे दिए गए इंग्लिश टेक्ट से आप भी अंग्रेजी सीख सकते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=NSsy7RQed4U

विज्ञापन

इसके अलावा भी कई सीरीज और फिल्मे ओटीटी पर मौजूद है। आप उन्हें देखकर भी अपनी पसंदीदी भाषा में सुधार कर सकते हैं।

कॉमेडी के शौकीनों के लिए

कुछ लोगों को कॉमेडी बहुत पसंद होती है, तो आपके लिए भी ओटीटी पर कॉमेडी कंटेंट की भरमार है। उदाहरण के लिए जैसे-

विज्ञापन

– शादी के साइडइफेक्ट्स (Shaadi ke Side effects): इस फिल्म को आप जियो सिनेमा पर देख सकते है। यहां पर आपको ये हिंदी में मिलेगी और नीचे अंग्रेजी में इसका कंटेंट भी मौजूद है।

– वन बॉय टू (One By Two): जियो सिनेमा पर ये हिंदी में मौजूद है। हालांकि नीचे अंग्रेजी में इसका कंटेंट भी मौजूद है।

विज्ञापन

https://www.youtube.com/watch?v=xU84MpyXwTE

क्राइम को शौकीनों के लिए

अगर आप भी क्राइम को शौकीन है, तो आपको ओटीटी पर बेशुमार कंटेंट मिल जाएगा। उदाहरण के लिए जैसे-

विज्ञापन

– आउट को ऑफ डेथ (Out Of Death): एमएक्स प्लेयर पर आउट को ऑफ डेथ हिंदी में मौजूद है। अगर आप अंग्रेजी या कोई और भाषा में हॉरर कंटेंट देखना चाहते हैं, तो आप देख सकते हैं।

– गैंग्स ऑफ बनारस (Gangs Of Banaras): गैंग्स ऑफ बनारस को भी आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते है। हालांकि ये भी यहां हिंदी में मौजूद है। अंग्रेजी या कोई और भाषा में हॉरर कंटेंट आप कहीं और भी देख सकते हैं।

विज्ञापन

एक्शन के शौकीनों के लिए

एक्शन का क्रेज तो आजकल बहुत लोगों में देखने को मिलता है। ओटीटी पर बहुत सारी फिल्में और वेब सीरीज मौजूद है। उदाहरण के लिए जैसे-

– सनैक्स (Snakes): एमएक्स प्लेयर पर अगर आप एक्शन का मजा लेना चाहते हैं, तो सनैक्स यहां आपको हिंदी में मिल जाएगी। यहां पर आप किसी भी भाषा में एक्शन का लुत्फ ले सकते हैं।

विज्ञापन

– द फाइनल मास्टर (The Final Master): द फाइनल मास्टर भी एमएक्स प्लेयर पर हिंदी में मौजूद है। आप इसे हिंदी में देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको किसी और भाषा में एक्शन का कंटेंट देखना है तो आप देख सकते हैं।

ओटीटी पर एक से बढ़कर एक कंटेंट

ओटीटी प्लेटफॉर्म बहुत बड़ा है और यहां आपको एक से बढ़कर एक कंटेंट मिल जाएगा। इसके लिए अगर आप पैसा भी नहीं खर्च करना चाहते तो आपकी मर्जी है, लेकिन आपकी भाषा को सुधारने में ओटीटी आपकी काफी मदद कर सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ