Bigg Boss 18 Finale: आज वो घड़ी आ गई है जब ‘बिग बॉस 18’ की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी, उसका खुलासा होगा। कुछ ही घंटों में सलमान खान (Salman Khan) दो कंटेस्टेंट्स को स्टेज पर बुलाएंगे और किसी का हाथ उठाकर उसे विजेता घोषित कर देंगे। कुछ पल और फिर इस सीजन का विनर जनता के सामने होगा। हालांकि, अब सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन 6 कंटेस्टेंट्स में से 2 बाहर हो चुकी हैं।
ईशा सिंह और चुम के एविक्ट होने की आई खबर
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा सिंह (Eisha Singh) शो में नंबर 6 की पोजीशन पर ही आउट हो गईं। वो टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में नाकामयाब रहीं। इसके अलावा ईशा के बाद चुम दरांग (Chum Darang) की एग्जिट की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। हालांकि, न्यूज 24 इन रिपोर्ट्स को कन्फर्म नहीं करता है। वहीं, अब अंदाजा लगा जा रहा है कि चुम के बाद अविनाश मिश्रा ‘बिग बॉस 18’ से बाहर हो सकते हैं। इसके बाद सारा मुकाबला करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra), विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और रजत दलाल (Rajat Dalal) के बीच होगा।
करण, विवियन और रजत के बीच तगड़ा कम्पटीशन
करण को सेलिब्रिटीज का काफी ज्यादा सपोर्ट हैं और मेकर्स पर भी आरोप है कि उन्होंने करण को कन्फेशन रूम में बुला-बुलाकर फीड बैक दिया है। विवियन को कलर्स के लाडले होने का फायदा है और रजत दलाल को यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का सपोर्ट है। एल्विश यादव (Elvish Yadav) रजत के लिए अकेले ही काफी हैं। ऐसे में इन तीनों में से ट्रॉफी कौन जीतेगा? इस सवाल का जवाब देना बेहद मुश्किल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2 लोगों ने उड़ाया गर्दा, सेलेब्स और मीडिया को लिया आड़े हाथ
रजत या विवियन कौन बनेगा ‘बिग बॉस 18’ का विनर?
हालांकि, वोटिंग ट्रेंड्स को देखते हुए ये तो समझ आ गया है कि करण के शो जीतने के बेहद कम चांस हैं। विवियन और रजत में से कोई भी ये टाइटल अपने नाम कर सकता है। फिनाले के आखिर में जब 5-10 मिनट की वोटिंग दोबारा होगी, इसी में कोई एक बाजी मारेगा। वो कौन होगा, अभी से एक नाम लेना सही नहीं होगा। वैसे भी इन दोनों के वोट्स में बेहद कम अंतर बताया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Khatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
54 mins agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
2 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
3 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
4 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
7 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
10 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
10 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
12 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
12 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines