Bigg Boss 18 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2 लोगों ने उड़ाया गर्दा, सेलेब्स और मीडिया को लिया आड़े हाथ

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 की आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2 लोगों ने फैंस को इम्प्रेस कर दिया। मीडिया को दिए करारे जवाबों से देश की जनता भी खुशी से झूम उठी है।

Bigg Boss 18 Elvish Yadav Eisha Singh brother

Bigg Boss 18 Elvish Yadav Eisha Singh brother File Photo

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान काफी ज्यादा बवाल हुआ है। करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) के सपोर्ट में 3 लोग आए थे और मीडिया भी करण के गेम की तारीफ कर रही थी। इस दौरान 4 कंटेस्टेंट्स मीडिया और बाकी सपोटर्स के निशाने पर रहे। विवियन डीसेना (Vivian Dsena), ईशा सिंह (Eisha Singh), अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और रजत दलाल (Rajat Dalal) के ऊपर मीडिया ने कई आरोप लगाए और उन्हें विलेन या नाकारा साबित कर दिया। इस दौरान इन्हें डिफेंड करने आए 2 लोग अलग ही शाइन करते दिखे।

विज्ञापन

एल्विश और ईशा के भाई ने मीडिया की बोलती की बंद

सपोटर्स भी एक-दूसरे की टांग खींच रहे थे। ऐसे में 2 लोग सभी पर भारी पड़ते हुए नजर आए। एक थे एल्विश यादव (Elvish Yadav) और दूसरे ईशा सिंह के छोटे भाई। इन दोनों ने अपने जवाबों से मीडिया और बाकी सेलेब्स की बोलती बंद कर दी। एल्विश से तो फैंस को उम्मीद थी कि वो सबका सिस्टम हिला देंगे, लेकिन ईशा का भाई तो सरप्राइज पैकेज निकला। जिस भाई को मीडिया के मुश्किल सवालों से घिरा देख, घर में ईशा के आंसू बह रहे थे, वो भाई मीडिया पर कई बार हावी होता हुआ नजर आया।

विज्ञापन

ईशा के भाई ने दिए करारे जवाब

जब करण को मेकर्स द्वारा फीडिंग करवाने के आरोप लगे, तो ईशा के भाई ने ऐसा जवाब दिया कि सालों तक लोग भूल नहीं पाएंगे। वो बोले- ‘अगर नहीं मिला होता ना फीड बैक करण को, तो वो अभी साइकिल चलाकर चांद पर पहुंच गए होते। वहां मिट्टी का तेल बेच रहे होते।’ इसके अलावा उनसे जब ईशा की एक क्वालिटी पूछी गई थी, तो भाई ने जिस स्वैग से जवाब दिया कि ‘एक क्या मैं 5 बताता हूं।’ वो भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसके अलावा एल्विश ने तो अपने दोस्त रजत दलाल को सपोर्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

विज्ञापन

विज्ञापन

एल्विश यादव ने मीडिया से लिया पंगा

उन्होंने गुस्से में मीडिया वालों को ये तक कह दिया कि ‘तुम्हारे जैसे बहुत देखे हैं, पैसों में बिकते। हमें मीडिया की जरूरत नहीं है, हम खुद मीडिया हैं। हमें तुम्हारी मीडिया से फर्क नहीं पड़ता। जब फैन फॉलोइंग पर सवाल उठा, तो एल्विश ने उल्टा मीडिया से ये कह दिया कि ‘ये तो बिग बॉस वालों को बोलो क्यों बुलाते हैं फिर, जब इतना डर रहता है पॉपुलर होने का?’ एल्विश ने मीडिया को ये भी कहा कि ‘आप अपना मुंह बंद कर लो ना मेरे सामने।’ जब मीडिया ने उन्हें कहा हम बुलाए गए हैं, तो एल्विश ने पलटवार करते हुए कहा, ‘हम भी बुलाए गए हैं, हम थोड़ी हांडते हैं यहां पर। ये सोच रहे हैं 25-30 आदमी बैठ जाएंगे, इनकी ऐसी-तैसी मार दूंगा।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ