हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

विराट कोहली करेंगे हिंदी फिल्मों में डेब्यू? बॉलीवुड के कास्टिंग डायरेक्टर ने दे दी वॉर्निंग

Mukesh Chhabra on Virat Kohli: क्या विराट कोहली को फिल्मी दुनिया में कदम रखना चाहिए? अक्सर विराट के फैंस ये सवाल करते हैं कि क्रिकेट के अलावा फिल्मी पर्दे पर वो कब किंग कोहली को देख पाएंगे। इस सवाल का जवाब देते हुए अब बॉलीवुड के कास्टिंग डायरेक्टर ने बड़ी बात कही है।

विज्ञापन
Mukesh Chhabra on Virat Kohli

Mukesh Chhabra on Virat Kohli: फिल्म इंडस्ट्री में क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के हालिया बयान ने सोशल मीडिया पर अब बज क्रिएट कर दिया है। जी हां भारतीय क्रिकेट के लीजेंड विराट कोहली को लेकर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने अब फिल्मों में काम करने को लेकर अब एक बयान दिया है। क्रिकेट के अलावा विराट कोहली अक्सर अपने लुक्स को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं, ऐसे में काफी सारे फैंस चाहते हैं कि विराट कोहली एक्टिंग की दुनिया में भी अपना जलवा दिखाएं। बस इसी बात पर मुकेश ने अपना रिएक्शन दिया है।

मुकेश छाबड़ा ने विराट कोहली को दे दी सलाह

बॉलीवुड डायरेक्टर ने विराट कोहली को फिल्मों में न आने की सलाह दी है, हालांकि मुकेश ने उनकी एक्टिंग स्किल्स की तारीफ भी की है। विराट कोहली क्रिकेट के अलावा बिजनेस और एक्टिंग की दुनिया में भी नाम कमा चुके हैं। वो कई विज्ञापनों में नजर आ चुके हैं लेकिन कभी भी फैंस ने उन्हें किसी फुल फलेज्ड फिल्म या सीरीज में नहीं देखा है।

विज्ञापन

मुकेश ने की विराट की तारीफ

जब मुकेश छाबड़ा से विराट कोहली की एक्टिंग स्किल्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि विराट कोहली एक शानदार एक्टर हैं। उन्होंने कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी फिटनेस, डांसिंग स्किल्स, कॉमिक टाइमिंग और मिमिक्री, हर चीज लाजवाब है। आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि इन सबके बावजूद विराट कोहली को फिल्मों में नहीं आना चाहिए। उनका मानना है कि विराट चालाक हैं लेकिन शातिर नहीं। छाबड़ा की सलाह है कि विराट अपने क्रिकेट करियर के बाद भी फिल्मों से दूर रहें।

मुकेश छाबड़ा ने ये भी खुलासा किया कि वो विराट को 5-6 साल पहले मिले थे और उन्हें विराट के फनी नेचर का अनुभव हुआ था। लेकिन उन्होंने ये साफ किया कि फिल्मों में आने से विराट को नुकसान हो सकता है। छाबड़ा की ये राय काफी हद तक सही मानी जा रही है, क्योंकि कई क्रिकेटर्स ने फिल्मों में करियर बनाने की कोशिश की है, लेकिन सफल नहीं हो पाए हैं।

विज्ञापन

कई क्रिकेटर्स ने पर्दे पर की एक्टिंग

फिल्मों में कैमियो या छोटे रोल्स की बात करें तो भारतीय क्रिकेटर्स जैसे हरभजन सिंह, अजय जडेजा और श्रीसंत ने पहले ही कई हिंदी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए हैं। हालांकि, ये सवाल उठता है कि क्या विराट कोहली भी इसी दिशा में कदम बढ़ाएंगे? छाबड़ा की सलाह इस बात की ओर इशारा करती है कि विराट को अपनी क्रिकेटिंग पहचान और सम्मान को बनाए रखते हुए फिल्मों से दूर रहना चाहिए।

क्रिकेट के मैदान पर कब लौटेंगे विराट कोहली?

इस बीच विराट कोहली के फैंस उन्हें क्रिकेट के मैदान पर अब काफी मिस कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं। लंबे समय से टेस्ट मैचों से दूर रहने के बाद कोहली का ये वापसी का निर्णय उनके फैंस के लिए राहत की बात है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका दौरे पर जनवरी में खेला था और तब से उन्हें टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक मिला है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Stree 2 के सरकटा ने दबाया Shraddha Kapoor का गला, फैंस बोले- ये तो खली का भी निकला बाप

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola