Vinesh Phogat का 'दंगल गर्ल' और महावीर फोगाट से क्या रिश्ता? जिसपर बनी थी आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म

Vinesh Phogat Relation With Dangal Girls: महिला पहलवान विनेश फोगाट ने जब से पेरिस ओलंपिक के फाइनल में अपनी जगह बनाई है, पूरा देश उन्हें बधाई दे रहा है। इस बीच आइए जानते हैं कि उनका दंगल गर्ल से क्या रिश्ता है।

Vinesh Phogat Relation With Dangal Girls

Vinesh Phogat Relation With Dangal Girls.

विज्ञापन

Vinesh Phogat Relation With Dangal Girls: इंडिया की महिला रेसलर विनेश फोगाट ने आज देश का नाम रोशन कर दिया है। पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल में पहुंचकर उन्होंने नया कीर्तिमान रच दिया है। इसके साथ ही विनेश भारतीय महिला कुश्ती के इतिहास की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिसने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। उनकी इस कामयाबी से देश में जश्न का माहौल है। बॉलीवुड स्टार्स भी उन्हें भर-भरकर बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने भी विनेश को बधाई दी है। इस बीच लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि विनेश फोगाट की जीत के बीच ‘दंगल गर्ल’ की चर्चा क्यों हो रही है? उनका आपस में क्या रिश्ता है? आइए जानते हैं इस बारे में…

विनेश फोगाट का दंगल गर्ल से रिश्ता

बता दें कि विनेश फोगाट उस परिवार से आती हैं, जिससे गीता फोगाट और बबीता फोगाट ताल्लुक रखती हैं। दोनों ही सिस्टर्स विनेश की सगी चचेरी बहन हैं। दरअसल, पूर्व पहलवान और कोच महावीर फोगाट, विनेश फोगाट के ताऊ और उनके गुरु हैं। उनकी कहानी को आमिर खान बड़े पर्दे पर ला चुके हैं। इस फिल्म का नाम ‘दंगल’ था, जो ब्लॉकबस्टर पर सुपरहिट रही। फिल्म में गीता और बबीता फोगाट की कहानी को दिखाया गया था, जिनका किरदार पर्दे पर फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने निभाया था।

विज्ञापन

fallback

fallback

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

‘दंगल गर्ल’ फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने विनेश फोगाट की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। एक्ट्रेस फातिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘आज वो योद्धा की तरह लड़ी।’ उनके अलावा सान्या मल्होत्रा ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए विनेश फोगाट को बधाई दी। दोनों एक्ट्रेस इस जश्न में डूबी हुई नजर आईं। इसके अलावा गीता फोगाट और बबीता फोगाट ने भी अपनी बहन की जीत की खुशी में एक पोस्ट शेयर की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

फोगाट परिवार में कुल 6 बेटियां

बता दें कि महावीर फोगाट के परिवार में कुल 6 बेटियां हैं, जिनके नाम गीता फोगाट, बबीता फोगाट, प्रियंका फोगाट, रितु फोगाट, विनेश फोगाट और संगीता फोगाट हैं। इनमें से गीता, बबीता, रितु और संगीता महावीर फोगाट की बेटियां हैं, जबकि प्रियंका और विनेश चारों बहनों की चचेरी बहन हैं। हालांकि बचपन से उनकी देखभाल महावीर फोगाट ने ही की। अच्छी बात ये है कि फोगाट परिवार की इन सभी बेटियों ने देश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ