KBC 16: 20 साल काम करने के बाद Amitabh Bachchan से पहली बार मिले Vikrant Massey, एक्टर ने कही दिल की बात

Vikrant Massey Met Amitabh Bachchan on KBC 16: ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के मंच पर बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ कई किस्से शेयर किए।

अमिताभ बच्चन और विक्रांत मैसी

अमिताभ बच्चन और विक्रांत मैसी

विज्ञापन

Vikrant Massey Met Amitabh Bachchan on KBC 16: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में हाल ही में आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी की जोड़ी ने शिरकत की। इस एपिसोड में दोनों ने अपने जीवन से जुड़े कई किस्सों को शेयर किया जो काफी इंस्पायरिंग रहे। इस दौरान विक्रांत ने बिग बी को बताया कि वो अपने इतने सालों के करियर में पहली बार उनसे मिल रहे हैं।

केबीसी से जुड़ा आईपीएस अधिकारी का किस्सा

आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि किस तरह चंबल जैसे इलाके में उनका पालन-पोषण हुआ और वहां से उन्होंने अपने जीवन के उद्देश्य को पहचाना। उन्होंने कहा, ‘चंबल का नाम सुनते ही सबसे पहले जहन में डाकुओं की छवि आती थी, लेकिन मेरे लिए ये जगह मेरे सपनों को पूरा करने की प्रेरणा बना। ये जगह जितनी चुनौतीपूर्ण थी, उतना ही मुश्किल था यहां पढ़ाई करना। लेकिन मैंने ठान लिया था कि मैं किसी भी कीमत पर अपनी पढ़ाई पूरी करूंगा।’

विज्ञापन

मनोज ने अपने संघर्षों को शेयर करते हुए बताया कि कैसे वो UPSC की तैयारी के दौरान ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को काफी अहम मानते थे। उन्होंने कहा, ‘साल 2000 में जब ये शो शुरू हुआ, मैं यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। हम रोडसाइड ढाबों पर या पान की दुकानों पर बैठकर रात 9 बजे इस शो का इंतजार करते थे, ताकि कुछ ज्ञान प्राप्त कर सकें। जब शो में सवाल पूछे जाते थे, तब ये अहसास होता था कि हमारी तैयारी अभी भी अधूरी है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

अमिताभ बच्चन ने की मनोज की तारीफ

अमिताभ बच्चन ने मनोज के सफर की सराहना की और उनते जज्बे को सलाम किया। बिग बी ने कहा, ‘मनोज की कहानी सिर्फ एक आईपीएस अधिकारी बनने की नहीं, बल्कि एक जज्बे की कहानी है जो खुद को चुनौती देता है और समाज की सेवा के लिए अपने सपनों को पूरा करता है।’

विज्ञापन

बिग बी से मिलकर खुश हुए विक्रांत मैसी

वहीं फिल्म ’12वीं फेल’ में मनोज कुमार शर्मा की भूमिका निभा चुके एक्टर विक्रांत मैसी की भी अमिताभ बच्चन ने जमकर तारीफ की, जिसके बाद विक्रांत मैसी ने अपनी फीलिंग्स का इजहार किया। विक्रांत ने बिग बी से कहा कि उन्हें फिल्मों में 12 साल वक्त हो चुका है और टीवी में भी 8-9 साल बीत चुके हैं। उन्हें इंडस्ट्री में 20 साल काम करने के बाद अमिताभ बच्चन से फेस टू फेस मिलने का पहली बार मौका मिला है। विक्रांत की इस बात को सुनकर बिग बी ने कहा कि आपसे मिलकर ऐसा लगता है जैसे हम बहुत बार मिले हैं। आपकी बेहतरीन एक्टिंग से लगता है कि आप हमारे परिवार का ही हिस्सा हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ