---विज्ञापन---

Malaika Arora के लाडले के बर्थडे में गायब रहीं नई मम्मी Sshura Khan, पूरे खान परिवार ने कटवाया केक

Malaika Arora Son Arhaan Khan Birthday: मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के लाडले अरहान खान आज 22 साल के हो गए। इस मौके पर पूरे खान परिवार ने उनका जन्मदिन मनाया लेकिन बर्थडे पार्टी से अरहान की नई मम्मी शूरा खान गायब रहीं, जो बात अब फैंस पचा नहीं पा रहे हैं।

Malaika Arora Son Arhaan Khan Birthday: मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान भले ही अलग हो चुके हों, लेकिन बेटे अरहान के लिए दोनों आज भी एक साथ आ जाते हैं। दोनों के लाडले अरहान खान ने आज अपना 22वां जन्मदिन मनाया, इस मौके पर मलाइका ने जहां सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करके अपने बेटे को विश किया, वहीं पूरे खान परिवार ने एक साथ केक कटवाकर उनके इस खास दिन को और खास बना दिया।

मलाइका ने बेटे के साथ शेयर की तस्वीर 

इस खास मौके पर मलाइका ने अपने बेटे अरहान की बचपन की एक प्यारी सी तस्वीर के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस पोस्ट पर उनके फैंस ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरे बेबी बॉय, मां तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करती है।’ इस पोस्ट में मलाइका ने अरहान के साथ अपनी तीन खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

खान परिवार ने मनाया जन्मदिन 

अरबाज खान और उनकी पूरी फैमिली के लिए आज का दिन बेहद खास है। इस मौके पर अभिनेता अरबा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं, जो फैंस के बीच खूब वायरल हो रही हैं।

---विज्ञापन---

अरहान खान के जन्मदिन पर उनकी फैमिली ने एकजुट होकर केक कटवाया है, जिसमें सलमान खान, सोहेल खान, सलीम खान, अर्पिता खान शर्मा समेत बाकी परिवारवाले शामिल हुए। इस जश्न में पूरा खान परिवार नजर आ रहा है। अरबाज ने अपने बेटे के साथ एक बेहद खास और प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें अरहान का मुस्कुराता चेहरा उनके जन्मदिन की खुशी को बयां करता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by India Forums (@indiaforums)

---विज्ञापन---

अरबाज खान ने शेयर की तस्वीरें 

अरबाज ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें से पहली फोटो में अरहान सफेद शर्ट और ग्रे जींस में हैं। वो खिड़की के पास खड़े होकर मुस्कुरा रहे हैं। दूसरी तस्वीर में अरहान अपनी बर्थडे केक को काटते हुए नजर आ रहे हैं और उनके चारों ओर परिवार के सदस्य मौजूद हैं। हालांकि अरहान खान के बर्थडे पर अरबाज की दूसरी पत्नी और अरहान खान की नई मम्मी शूरा खान नजर नहीं आ रही हैं। इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर आते ही फैंस ये सवाल कर रहे हैं कि खान परिवार की सबसे नई सदस्य शूरा आखिर कहां हैं।

यह भी पढ़ें: ‘Ranveer Singh करता है Rubbish बातें, Kareena के पास सारी गॉसिप’, वायरल हो रहा ‘सिंघम’ का बयान

First published on: Nov 09, 2024 10:09 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola