Vikas Sethi Wife Emotional Post: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर रह चुके विकास सेठी को लेकर दिल तोड़ने वाली खबर आई। बीते दिन रविवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से एक्टर का निधन हो गया। इस दुखद खबर ने पूरी इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया। सिर्फ 48 साल की उम्र में विकास के निधन की खबर सुनकर हर कोई शॉक्ड रह गया। फैंस भी उनके निधन की खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।
उधर, विकास सेठी की पत्नी जाह्नवी सेठी का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने पति की मौत का दुख जाह्नवी की इमोशनल पोस्ट में साफ झलक रहा है। बता दें कि एक्टर की पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। साथ ही विकास सेठी के अंतिम संस्कार को लेकर जानकारी दी है।
पत्नी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
बता दें कि एक्टर विकास सेठी की निधन के बाद उनकी दूसरी पत्नी जाह्नवी सेठी का यह पहला पोस्ट है, जिसमें उनका दर्द साफ झलक रहा है। इमोशनल पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस भी भारी मन के साथ उन्हें संवेदनाएं दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट करते हुए जाह्नवी सेठी ने बताया कि उनके पति और एक्टर विकास सेठी का अंतिम संस्कार आज होगा।
यह भी पढ़ें: Vikas Sethi की मौत का असली सच आया सामने, पत्नी बोली- फंक्शन में गए थे तभी अचानक…
आज होगा अंतिम संस्कार
एक्टर की पत्नी ने पोस्ट में लिखा, ‘विकास सेठी की प्यारी यादें… बड़े ही दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे प्यारे विकास सेठी अब हमें छोड़कर चले गए हैं। उनका निधन 8 सितंबर, 2024 को हो गया है। उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज के साथ आज 9 सितंबर को किया जाएगा। इस मुश्किल घड़ी में आपकी उपस्थिति, दुआएं, प्रार्थना और समर्थन की बहुत सराहना की जाएगी। सेठी परिवार।’
बता दें कि विकास सेठी की पत्नी जाह्नवी सेठी पेशे से बिजनेस वुमेन हैं और मेंटल हेल्थ से जुड़ी एक संस्था ‘माय जिंदगी’ चलाती हैं। इसके अलावा जाह्नवी फूड ब्लॉगर भी हैं। गौरतलब है कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘कसौटी जिंदगी के’ जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज का हिस्सा रह चुके विकास सेठी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर कई दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उनके पास पिछले काफी समय से काम भी नहीं था। उन्हें आखिरी बार ‘ससुराल सिमर का’ और ‘दो दिल बंधे एक डोरी से’ जैसे शोज में देखा गया था।
संबंधित खबरें
LIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
1 hr agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
1 hr agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
14 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
2 days agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
2 days ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines