Diwali Special Recipes: इस दिवाली घर पर बनाएं ये 5 स्वादिष्ट पकवान, मेहमान भी करेंगे तारीफ

अगर आप शाम की दिवाली पार्टी में कुछ नया सर्व करना चाहते हैं तो इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं. ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ दिवाली पार्टी के लिए भी अच्छे ऑप्शन हैं.

diwali party snacks ideas
1 / 6
ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ दिवाली पार्टी के लिए भी अच्छे ऑप्शन हैं. Image Credit- AI

दिवाली का त्योहार आते ही सुबह से घरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं. कोई घर सजाने में लगा होता है तो कोई मिठाइयां और पकवान बनाने की तैयारी करता है. इस दिन मेहमानों का आना-जाना भी लगा रहता है. ऐसे में उनके स्वागत के लिए कुछ अच्छा और स्वादिष्ट बनाने का मन करता है. अगर आप भी घर आए मेहमानों को कुछ अलग खिलाना चाहते हैं तो इस बार अपने मेन्यू में कुछ चटपटे स्नैक्स शामिल कर सकते हैं. ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ दिवाली पार्टी के लिए भी अच्छे ऑप्शन हैं.

विज्ञापन

पनीर टिक्का

पनीर टिक्का2 / 6

दिवाली पार्टी के मेन्यू में पनीर टिक्का शामिल करना अच्छा आइडिया है. पनीर से बनी यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. इसमें पनीर के टुकड़ों को मसालों और दही में मैरीनेट करके पकाया जाता है. इसका हल्का तीखा और चटपटा स्वाद मेहमानों को जरूर पसंद आएगा. आप इसे हरी चटनी और प्याज के साथ स्टार्टर के तौर पर सर्व कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें- Diwali पर घर के एंट्रेंस को कैसे सजाएं? इन आसान आइडियाज से मेहमान भी हो जाएंगे खुश

विज्ञापन

आलू टिक्की

आलू टिक्की3 / 6

आलू टिक्की एक ऐसा स्नैक है, जिसे खाने का मन किसी भी समय कर सकता है. बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम आलू टिक्की चाय के साथ काफी अच्छी लगती है. इसमें अमचूर, जीरा और दूसरे मसालों का स्वाद इसे और भी खास बनाता है.

वेज कटलेट

वेज कटलेट4 / 6

अगर आप दिवाली पर कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं, जिसमें स्वाद के साथ सब्जियों की भी अच्छी मात्रा हो तो वेज कटलेट एक अच्छा ऑप्शन है. इसे आलू, गाजर, मटर और बीन्स जैसी सब्जियों से तैयार किया जाता है.

विज्ञापन

दही कबाब

दही कबाब5 / 6

दिवाली पार्टी में कुछ अलग सर्व करना चाहते हैं तो दही कबाब ट्राई कर सकते हैं. इसका स्वाद बाकी स्नैक्स से थोड़ा अलग होता है. गाढ़े दही और मसालों से तैयार होने वाले ये कबाब बाहर से कुरकुरे और अंदर से मुलायम होते हैं. खास बात यह है कि इन्हें देखकर ही मेहमानों का खाने का मन हो जाएगा. हरी चटनी के साथ इनका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

क्रिस्पी कॉर्न

क्रिस्पी कॉर्न6 / 6

क्रिस्पी कॉर्न आजकल पार्टी स्नैक्स में काफी पसंद किया जाता है. स्वीट कॉर्न से तैयार होने वाला यह स्नैक खाने में कुरकुरा और चटपटा होता है. इसमें चाट मसाला, काली मिर्च और हल्के तीखे मसालों का स्वाद इसे खास बनाता है. इसे भी पढ़ें- दिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, इस आसान तरीके से घंटों तक रहेगी मुलायम

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन