Delhi Metro Timing: दिवाली पर आज मेट्रो की टाइमिंग बदली, दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद के लोग जान लें शेड्यूल

आज दिवाली के मौके पर मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया गया है, इसलिए आज दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के लोग आज घर से निकलने से पहले मेट्रो का टाइम जरूर चेक करें. नहीं तो आज परेशानी उठानी पड़ सकती है.

Delhi | Diwali| Metro Timing |

दिल्ली मेट्रो के आज की लास्ट ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है. (Credit-ANI)

दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद जाने वाली मेट्रो की टाइमिंग आज के लिए बदली गई है. आज दिवाली के दिन मेट्रो सर्विस देर रात तक नहीं चलेगी और यह बदलाव नोएडा और गाजियाबाद में भी लागू होगा. इसलिए दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (DMRC) ने लोगों को सलाह दी है कि वे आज घर से मेट्रो का टाइम शेड्यूल चेक करके ही निकलें. आज मेट्रो टाइमिंग में बदलाव इसलिए किया गया है, ताकि यात्री और मेट्रो का स्टाफ त्योहार मनाने के लिए समय पर घर पहुंचे. इसलिए आज जहां सुबह के समय कुछ लाइनों पर सर्विस जल्दी शुरू हुई, वहीं रात को सर्विस एक घंटा पहले बंद हो जाएगी.

विज्ञापन

आज एक घंटा पहले बंद हो जाएगी सर्विस

DMRC के आदेशानुसार, आज मेट्रो सर्विस 11 बजे की बजाय 10 बजे ही बंद हो जाएगी. आज आखिरी मेट्रो ट्रेन रात 10 बजे शुरू होगी और बीच के इंटरचेंज मेट्रो स्टेशनों जैसे राजीव चौक, कश्मीरी गेट, बॉटनिकल गार्डन आदि पर थोड़ी देर से पहुंचेगी. इसलिए आज यात्री अपने सफर से वापसी का टाइम रात 9:30 बजे से 10 बजे के बीच ही प्लान करें. मेट्रो स्टेशन पर भी समय रहते पहुंच जाएं, ताकि आखिरी मेट्रो ट्रेन मिस न हो. दिवाली के दिन बाइक, कैब और टैक्सी का किराया भी काफी महंगा हो सकता है, इसलिए अगर मेट्रो में सफर करना है तो आज का शेड्यूल देखें और सफर प्लान करें.

विज्ञापन

आज आखिरी मेट्रो ट्रेन कब कहां से मिलेगी?

1. मेट्रो लाइन – टर्मिनल स्टेशन (रात 10 बजे आखिरी ट्रेन)
2. रेड लाइन : रिठाला-शहीद स्थल (नया बस अड्डा)
3. येलो लाइन: समयपुर बादली (मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम)
4. ब्लू लाइन : द्वारका सेक्टर-21, नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी,वैशाली
5. ग्रीन लाइन: कीर्ति नगर-इंदरलोक, ब्रिगेडियर होशियार सिंह
6. वायलेट लाइन: कश्मीरी गेट, राजा नाहर सिंह
7. पिंक लाइन: मजलिस पार्क,शिव विहार
8. मैजेंटा लाइन: जनकपुरी पश्चिम, बॉटनिकल गार्डन
9. ग्रे लाइन: द्वारका, ढांसा बस स्टैंड
10. ऑरेंज-एयरपोर्ट लाइन: नई दिल्ली, यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25

नोएडा मेट्रो ब्लू और मजेंटा लाइन की टाइमिंग

बता दें कि आज नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी रूट से दिल्ली या द्वारका आने वाली आखिरी ट्रेन द्वारका सेक्टर-21 से रात 10 बजे चलेगी. नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन से भी आखिरी मेट्रो आज रात 10 बजे रवाना होगी. वहीं बॉटैनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट दिल्ली जाने वाली आखिरी मैजेंटा लाइन मेट्रो ट्रेन भी रात 10 बजे रवाना होगा.

विज्ञापन

गाजियाबाद रेड और ब्लू लाइन मेट्रो की टाइमिंग

बता दें कि आज वैशाली से आनंद विहार और वैशाली से द्वारका जाने वाली आखिरी मेट्रो ट्रेन रात 10 बजे वैशाली टर्मिनल से रवाना होगा. गाजियाबाद के शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से रिठाला जाने वाली आखिरी मेट्रो ट्रेन भी रात 10 चलेगी. रिठाला से गाजियाबाद जाने वाली आखिरी मेट्रो भी रात 10 बजे रिठाला से रवाना होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ