Entertainment News LIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील, बोले- हॉलीवुड फिल्मों से है बेहतर…

Entertainment News in Hindi LIVE: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Entertainment News in Hindi LIVE

मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स (pic credit- imdb/ai)

Entertainment News LIVE Update in Hindi: सनी देओल ने फैंस से रणबीर कपूर की ‘रामायण’ देखने की अपील की है. वहीं एक्टर ने इस फिल्म को बेहतरीन फिल्म बताया है. एक्टर ने वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की है. एक्टर ने कहा कि ये फिल्म हॉलीवुड फिल्मों से भी बेहतर है. फिल्म के VFX को भी एक्टर शानदार बताया और फैंस से इस फिल्म को देखने के लिए भी कहा. बता दें इस फिल्म में सनी देओल ‘हनुमान’ का किरदार निभा रहे हैं. पार्ट 1 में भी उनकी थोड़ी सी झलक फैंस के बीच देखने को मिली. पार्ट 2 में एक्टर की कमाल की एंट्री देखने को मिलेगी. बता दें फिल्म के पार्ट 2 को देखने के लिए आपको 2 साल का इंतजार करना पड़ेगा. ये फिल्म 2028 में रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन

रामायण का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर भारत में 69.80 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 41.3% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज तीसरे दिन 23,696 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 182.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 218.25 करोड़ है. हिंदी में फिल्म ने 53 करोड़ कमाई की. वहीं कन्नड़ में 6.30 करोड़, तेलुगु में 6 करोड़, तमिल में 2.50 करोड़ और मलयालम में 2 करोड़ का कलेक्शन किया. दुनियाभर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. रणबीर कपूर की फिल्म ने अब तक 375.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन कर फिल्म ने मेकर्स की चांदी-चांदी करा दी है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: दिवाली पर नेटफ्लिक्स पर देखें 'मीठे में क्या है'

इस फैमिली कॉमेडी ड्रामा फिल्म को भी आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस फिल्म की कहानी दिवाली के त्योहार के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें आपको हंसी की डोज मिलेगी. वहीं फिल्म में ऋत्विक भौमिक, रोहिणी हट्टंगडी और आयेशा रजा मिश्रा लीड रोल में हैं. इस फिल्म में परिवार के बीच होने वाली नोकझोंक भी देखने को मिलती है. दिवाली पर देखने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है.

 

Entertainment News LIVE: दिवाली पर 'रामायण' का धमाका! 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर भारत में 69.80 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 41.3% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज तीसरे दिन 23,696 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 182.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 218.25 करोड़ है. हिंदी में फिल्म ने 53 करोड़ कमाई की. वहीं कन्नड़ में 6.30 करोड़, तेलुगु में 6 करोड़, तमिल में 2.50 करोड़ और मलयालम में 2 करोड़ का कलेक्शन किया. दुनियाभर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. रणबीर कपूर की फिल्म ने अब तक 375.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

 

Entertainment News LIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील

सनी देओल ने फैंस से रणबीर कपूर की 'रामायण' देखने की अपील की है. वहीं एक्टर ने इस फिल्म को बेहतरीन फिल्म बताया है. एक्टर ने वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की है. एक्टर ने कहा कि ये फिल्म हॉलीवुड फिल्मों से भी बेहतर है. फिल्म के VFX को भी एक्टर शानदार बताया और फैंस से इस फिल्म को देखने के लिए भी कहा. बता दें इस फिल्म में सनी देओल 'हनुमान' का किरदार निभा रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ