दिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Ramayana Box Office Collection Day 3: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन कर फिल्म ने मेकर्स को भी मालामाल कर दिया है.

Ramayana Box Office Collection Day 3

'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा किया पार (Pic Credit- Instagram)

Ramayana Box Office Collection Day 3: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. नितेश तिवारी की इस फिल्म ने महज 3 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की धांसू कमाई कर ली है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. हर कोई फिल्म के पॉजिटिव रिव्यू दे रहा है. फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग से लेकर फिल्म की कहानी तक को हर कोई पसंद कर रहा है. ये ही वजह है कि इस फिल्म ने करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है. चलिए आपको भी बताते हैं अब तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है.

विज्ञापन

‘रामायण’ का भारतीय कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर भारत में 69.80 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 41.3% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज तीसरे दिन 23,696 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 182.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 218.25 करोड़ है. हिंदी में फिल्म ने 53 करोड़ कमाई की. वहीं कन्नड़ में 6.30 करोड़, तेलुगु में 6 करोड़, तमिल में 2.50 करोड़ और मलयालम में 2 करोड़ का कलेक्शन किया.

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म ने तीसरे दिन दुनियाभर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. रणबीर कपूर की फिल्म ने अब तक 375.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन कर फिल्म ने मेकर्स की चांदी-चांदी करा दी है. फैंस इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. रणबीर कपूर ने ‘राम’ का किरदार निभाकर ऑडियंस का दिल जीत लिया है. 

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

रणबीर कपूर की इस फिल्म में यश, साई पल्लवी और रवि दुबे भी लीड रोल में हैं. इन सितारों ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. साई पल्लवी ‘सीता’ का किरदार निभा रही हैं, वहीं रवि दुबे ‘लक्ष्मण’ बने हैं और यश ने ‘रावण’ बन ऑडियंस के दिलों में अलग ही जगह बना ली है. इन सितारों के साथ-साथ फिल्म में लारा दत्ता, अरुण गोविल, शीबा चड्ढा, इंदिरा कृष्णन, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और सौरभ सचदेवा जैसे सितारे भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ