Diwali पर घर के एंट्रेंस को कैसे सजाएं? इन आसान आइडियाज से मेहमान भी हो जाएंगे खुश

क्या आप आपने अभी तक अपने घर के एंट्रेंस को दिवाली के दिन सजाया नहीं है? आइए आपको कुछ आसान आइडियाज देते हैं.

Main Gate Diwali Decoration Ideas
1 / 7
दिवाली पर घर को दें रॉयल लुक, Entrance की सजावट के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स (Image: AI)

दिवाली का त्योहार खुशियों, रोशनी और रौनक का प्रतीक है. इस खास मौके पर हर कोई अपने घर को खूबसूरत तरीके से सजाना चाहता है. ऐसे में घर का मुख्य दरवाजा सबसे ज्यादा खास होता है, क्योंकि मेहमानों का स्वागत यहीं से होता है. आप कुछ आसान और बजट फ्रेंडली आइडियाज अपनाकर अपने घर के मुख्य दरवाजे को शानदार लुक दे सकते हैं.  

विज्ञापन

फूलों के तोरण से सजाएं मुख्य दरवाजा

फूलों के तोरण से सजाएं मुख्य दरवाजा2 / 7

दिवाली पर घर के मुख्य दरवाजे को पारंपरिक लुक देने के लिए गेंदे के फूलों का तोरण लगाएं. नारंगी और पीले गेंदे के साथ हरी पत्तियों का कॉम्बिनेशन बेहद खूबसूरत लगता है. आप चाहें तो आर्टिफिशियल फूलों से भी दरवाजे को सजा सकते हैं, इससे घर की रौनक और बढ़ जाएगी.

विज्ञापन

रंगोली से बढ़ाएं खूबसूरती

रंगोली से बढ़ाएं खूबसूरती3 / 7

घर के मुख्य दरवाजे के सामने खूबसूरत रंगोली बनाकर दिवाली की रौनक बढ़ाई जा सकती हैं. इसके लिए रंगीन गुलाल, चावल, फूलों की पंखुड़ियों और रंगीन पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. रंगोली के आसपास छोटे दीये रखने से सजावट और आकर्षक लगेगी.

मिट्टी के दीयों से जगमगाएं

मिट्टी के दीयों से जगमगाएं 4 / 7

दिवाली की सजावट दीयों के बिना अधूरी मानी जाती है. ऐसे में घर की सीढ़ियों, दरवाजे के दोनों किनारों और रंगोली के आसपास मिट्टी के दीये रखें. रंगीन और पेंट किए हुए दीये आपके एंट्रेंस को पारंपरिक के साथ खूबसूरत लुक भी देंगे.

विज्ञापन

सजावटी लालटेन से दें ट्रेडिशनल लुक

सजावटी लालटेन से दें ट्रेडिशनल लुक5 / 7

अगर आप कुछ अलग और आकर्षक सजावट करना चाहते हैं, तो घर के मुख्य दरवाजे के पास खूबसूरत लालटेन लगाएं. रंगीन कागज, कपड़े और मेटल से बने लालटेन एंट्रेंस को खास लुक दे सकते हैं. इनकी रोशनी से घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा और आने वाले भी देखकर आपकी तारीफ करेंगे.

फेयरी लाइट्स से रोशन करें दरवाजा

फेयरी लाइट्स से रोशन करें दरवाजा6 / 7

दिवाली पर घर को चमकदार बनाने के लिए फेयरी लाइट्स एक शानदार विकल्प हो सकता है. आप इन्हें दरवाजे के फ्रेम, रेलिंग और आसपास की दीवारों पर लगा सकते हैं. खासतौर पर वार्म व्हाइट और गोल्डन लाइट्स एंट्रेंस को आकर्षक और रॉयल लुक देती हैं.

विज्ञापन

खूबसूरत बंदनवार और डेकोरेटिव हैंगिंग लगाएं

खूबसूरत बंदनवार और डेकोरेटिव हैंगिंग लगाएं7 / 7

मुख्य दरवाजे पर बंदनवार या डेकोरेटिव हैंगिंग लगाने से सजावट में चार चांद लग जाते हैं. आप मोतियों, शीशों, घंटियों और रंगीन धागों से बने डिजाइन चुन सकते हैं. ये पारंपरिक सजावट आपके घर को अलग और खूबसूरत पहचान देगी. (Images: AI) यह भी पढ़ें: इस दिवाली हाथों में लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन