Diwali पर फैमिली के साथ घर बैठे OTT पर देखें ये 5 फिल्में, सस्पेंस-ड्रामा और कॉमेडी का मिलेगा डोज!
Diwali 2026: दिवाली पर घर बैठकर आप अपनी फैमिली के साथ ओटीटी पर नई-नई फिल्में देख सकते हैं. इन फिल्मों में आपको सस्पेंस-ड्रामा और कॉमेडी से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.

Diwali 2026: आज पूरा देश दिवाली का त्योहार धूमधाम से मना रहा है. इस खास मौके को और खास बनाने के लिए आप घर बैठकर अपनी फैमिली के साथ 5 लेटेस्ट फिल्में ओटीटी पर देख सकते हैं. इन फिल्मों में सस्पेंस-ड्रामा और कॉमेडी का डोज मिलेगा. फैमिली के साथ देखने के लिए ये फिल्में परफेक्ट चॉइस हैं. ये फिल्में नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर छाई हुई हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.
दिलवाली दिवाली
2 / 6इस फैमिली फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इस फिल्म में फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा. वहीं रिलीज होते ही ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें मनोज पाहवा, नीलू कोहली, मिहिर आहूजा, और और्रा भटनागर बडोनी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया है.
मीठे में क्या है
3 / 6इस फैमिली कॉमेडी ड्रामा फिल्म को भी आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस फिल्म की कहानी दिवाली के त्योहार के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें आपको हंसी की डोज मिलेगी. वहीं फिल्म में ऋत्विक भौमिक, रोहिणी हट्टंगडी और आयेशा रजा मिश्रा लीड रोल में हैं. इस फिल्म में परिवार के बीच होने वाली नोकझोंक भी देखने को मिलती है. दिवाली पर देखने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है.
हैवान
4 / 6अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' को आप ओटीटी पर देख सकते हैं. इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के बाद अब आप सोनी लिव पर देख सकते हैं. फिल्म में सस्पेंस और ड्रामा से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. रिलीज होते ही ये फिल्म सोनी लिव पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार, सैफ अली खान और श्रिया पिलगांवकर भी लीड रोल में हैं.
मिनियंस एंड मॉन्स्टर्स
5 / 6'मिनियंस एंड मॉन्स्टर्स' एक एनिमेटेड फिल्म है. इस फिल्म को आप फैमिली के साथ आराम से बैठकर देख सकते हैं. फिल्म में कॉमेडी और एक्शन से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. इस फिल्म को हाल ही में जियोहॉटस्टार पर रिलीज किया गया है और रिलीज होते ही ये ट्रेंडिंग बन गई है. इसे आप हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु जैसी भाषा में भी देख सकते हैं.
डोन्ट ट्रबल द ट्रबल
6 / 6फहद फासिल की ये फिल्म भी फैमिली के साथ देखने के लिए परफेक्ट है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में कॉमेडी और ड्रामा से भरे सीन्स देखने को मिलते हैं. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें फहद फासिल के साथ-साथ सारा पालेकर, सौरभ सचदेवा, सुब्बाराजू, महेश मांजरेकर और दिव्या पिल्लई लीड रोल में हैं.