Vijay Deverakonda: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘फैमिली स्टार’ (Family Star) ने पिछले शुक्रवार को बड़े पर्दे पर दस्तक दी है। फिल्म ने स्क्रीन पर ग्रैंड ओपनिंग की। मगर अब फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में विजय देवरकोंडा की टीम पुलिस के पास पहुंच गई है। विजय के मैनेजर और फैन क्लब के अध्यक्ष ने ट्रोलर्स के खिलाफ हैदराबाद के साइबराबाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है।
टीम ने किया ट्वीट
विजय देवरकोंडा की टीम ने ट्वीट करते हुए ट्रोलर्स के खिलाफ एक्शन लेने की जानकारी दी है। विजय की टीम ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘फैमिली स्टार’ फिल्म और एक्टर विजय देवरकोंडा पर निशाना साधने के लिए जिसने भी गलत अभियान चलाया है, उनके खिलाफ साइबर क्राइम में कंप्लेट दर्ज करवा दी गई है। पुलिस ने शिकात पर संज्ञान लेना शुरू कर दिया है। पुलिस फेक आईडी चलाने वाले यूजर्स को खोज रही है, जिन्होंने गलत अफवाहें फैलाई हैं। एक्टर की टीम का कहना है कि, ‘फैमिली स्टार’ को लेकर निगेटिव चीजें बताने से फिल्म की कमाई पर भी बुरा असर पड़ेगा।
प्रोड्यूसर ने दिया बयान
एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान ‘फैमिली स्टार’ के प्रोड्यूसर दिल राजू का कहना है कि सोशल मीडिया पर ट्रोल करने के बावजूद फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला है। उन्होंने कहा कि ‘फैमिली स्टार’ एक पारिवारिक मूवी है। लोगों ने फिल्म को पसंद किया। हमने अच्छी फिल्म बनाई है, जो भी मुझसे मिल रहा है बस यही कह रहा है कि फिल्म की कहानी लाजवाब है तो इसे लेकर गलत बातें क्यों फैलाई गई हैं?
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि ‘फैमिली स्टार’ का टीजर रिलीज होने के बाद से ही कुछ लोग फिल्म को ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल फिल्म की कहानी एक मध्यमवर्गीय परिवार की है। मगर कपल की शादी काफी धूम-धाम से होती है, जिसका बजट काफी बड़ा है। फिल्म में इस सीन को लेकर इंटरनेट पर कई मीम्स और रील बने हैं। मेकर्स का मानना है कि इस निगेटिव पब्लिसिटी ने फिल्म को काफी नुकसान पहुंचाया है।
‘फैमिली स्टार’ फिल्म
परशुराम पेटला के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘फैमिली स्टार’ 5 अप्रैल को रिलीज हुई थी। 3 दिन में फिल्म ने 11 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ मृणाल ठाकुर ने स्क्रीन शेयर की है। तेलगु सिनेमा में ये मृणाल की तीसरी फिल्म है।
संबंधित खबरें
सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 hr agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 hr agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
4 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
4 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
6 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
6 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines