Cristiano Ronaldo Net Worth: फुटबॉल के मैदान पर ही नहीं, कमाई में भी किंग हैं रोनाल्डो, जानिए कितनी है उनकी नेटवर्थ
Cristiano Ronaldo Net Worth: पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया है. 41 वर्षीय रोनाल्डो ने फुटबॉल के मैदान पर बड़े रिकॉर्ड्स बनाने के अलावा कमाई के मामले में भी बड़ा साम्राज्य खड़ा किया है. यहां जानिए रोनाल्डो कितनी कुल संपत्ति के मालिक हैं.
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 41 साल की उम्र में इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा (PIC credit - AI/ANI)
Cristiano Ronaldo Net Worth: फुटबॉल जगत के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया है. पुर्तगाल के महान फुटबॉलर रोनाल्डो ने 41 साल की उम्र में इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कहा और इसी के साथ उनके 23 साल के शानदार करियर का अंत हो गया. 5 बार के बैलन डी’ओर विजेता रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा 146 गोल के वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ अपना इंटरनेशनल करियर खत्म किया. फुटबॉल के मैदान पर अपने शानदार खेल, रिकॉर्ड और फिटनेस के दम पर दुनिया भर में करोड़ों फैंस बनाने वाले रोनाल्डो कमाई के मामले में भी किंग है.
विज्ञापन
फुटबॉल की दुनिया में ‘CR7’ के नाम से मशहूर रोनाल्डो दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें दुनिया की कई बड़ी कंपनियां अपने ब्रांड का चेहरा बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करती हैं. आइए जानते हैं रोनाल्डो कितनी संपत्ति के मालिक हैं और कहां-कहां से उनकी कमाई होती है.
विज्ञापन
कितनी संपत्ति के मालिक हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो?
क्रिस्टियानो रोनाल्डो सिर्फ फुटबॉल के मैदान पर ही नहीं, बल्कि कमाई के मामले में भी काफी आगे हैं. फोर्ब्स के आंकड़ों के मुताबिक, रोनाल्डो की कुल नेटवर्थ 1.2 बिलियन डॉलर यानी करीब 11,335 करोड़ रुपये बताई गई है. इस संपत्ति के साथ वह दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलर बने हुए हैं. रोनाल्डो की कमाई का बड़ा हिस्सा सऊदी अरब के क्लब अल-नस्र के साथ हुए उनके बड़े करार से आता है. साल 2023 में इस क्लब से जुड़ने के बाद उन्हें दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉल खिलाड़ियों में गिना जाने लगा. उनकी सालाना कमाई 200 मिलियन डॉलर यानी करीब 1,889 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है.
फोर्ब्स के अनुसार, रोनाल्डो लगातार चार सालों तक दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीटों में टॉप पर रहे हैं. उनकी कमाई का जरिया सिर्फ फुटबॉल तक सीमित नहीं है. विज्ञापन, स्पॉन्सरशिप और अपने ब्रांड से भी वह बड़ी रकम हासिल करते हैं. उनकी कुल कमाई 2 बिलियन डॉलर के आंकड़े को भी पार कर चुकी है. वह 2 बिलियन डॉलर कमाई करने वाले दुनिया के पहले एक्टिव खिलाड़ी हैं.
विज्ञापन
❤️🩹🇵🇹 The end of a legendary era. Cristiano Ronaldo leaves Portugal with 146 goals in 234 games. pic.twitter.com/6CrLeQYZKP
रोनाल्डो के दुनिया भर में करोड़ों फैंस हैं. उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं. सोशल मीडिया पर रोनाल्डो के लगभग 100 करोड़ फॉलोअर्स हैं. इसी जबरदस्त लोकप्रियता के कारण दुनिया की बड़ी कंपनियां उनके साथ जुड़ना चाहती हैं. रोनाल्डो की एक सोशल मीडिया पोस्ट भी ब्रांड्स के लिए बड़े प्रचार का जरिया बन जाती है. रोनाल्डो ने अपने संन्यास का ऐलान भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर किया.
वीडियो में उन्होंने कहा, “पुर्तगाल के लोगों, नंबर 7 की जर्सी के नेशनल टीम के पास लौटने का समय आ गया है. मैंने कभी इस जर्सी को सिर्फ अपना नहीं माना, लेकिन पिछले 23 सालों में इसे पहनने, इसकी गरिमा बनाए रखने और स्टेडियम तक ले जाने का सौभाग्य जरूर मिला.”
इन बड़े ब्रांड्स के लिए विज्ञापन करते हैं रोनाल्डो
रोनाल्डो के स्पॉन्सरशिप पोर्टफोलियो में दुनिया की कई मशहूर कंपनियां शामिल हैं. वह नाइकी जैसे बड़े स्पोर्ट्स ब्रांड के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं. इसके अलावा बाइनेंस, हर्बालाइफ, थेराबॉडी, वूप, पानिनी और लेगो ग्रुप जैसी कंपनियों के साथ भी उनके व्यावसायिक संबंध रहे हैं. इन ब्रांड्स के साथ जुड़कर रोनाल्डो फुटबॉल के अलावा विज्ञापन की दुनिया में भी अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं. इसके अलावा, रोनाल्डो ने फुटबॉल के बाहर भी कई बड़े बिजनेस में निवेश किया हुआ है. स्पेन के सेकेंड डिवीजन क्लब यूडी अल्मेरिया (UD Almeria) में उनकी 25 फीसदी हिस्सेदारी है.
विज्ञापन
वह अपने CR7 लाइफस्टाइल ब्रांड के भी मालिक हैं, जिसके तहत अंडरवियर, फुटवियर, परफ्यूम और आईवियर जैसे प्रोडक्ट्स बेचे जाते हैं. इसके अलावा, रोनाल्डो की पार्टनरशिप पेस्टाना होटल ग्रुप (Pestana Hotel Group) के साथ भी है. वह URSU9 नाम के अल्कलाइन मिनरल वॉटर ब्रांड के को-फाउंडर भी हैं.