Vicky Kaushal की इस आदत से तंग आकर Katrina Kaif ने किया गिव अप, जानें आखिर क्या है दिक्कत?
Edited By Ishika Jain

Image Credit: Google
Edited By Ishika Jain

Image Credit: Google
Vicky Kaushal Katrina Kaif: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इस वक्त बॉलीवुड के वो क्यूट कपल बने हुए हैं जिन पर पूरी दुनिया प्यार लुटा रही है। इस जोड़ी के चाहने वाले इन्हें साथ में देखकर ही फिदा हो जाते हैं। जबसे विक्की और कैटरीना की शादी हुई है कपल एक दूसरी की छोटी-छोटी आदतों का खुलासा करते आ रहे हैं। ऐसे में फैंस को भी इनकी पर्सनल लाइफ की अपडेट पल-पल मिल रही हैं। लेकिन अब खबर आई है कि कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल की एक आदत से तंग आ चुकी हैं। इतना ही नहीं बार-बार समझाने पर भी जब वो नहीं समझे तो कैट ने आखिर में गिव अप ही कर दिया।
यह भी पढ़ें: जीजू Nick Jonas नहीं बनेंगे Parineeti Chopra और Raghav Chadha की शादी का हिस्सा? आखिर क्या है इसकी वजह?
खुद विक्की कौशल ने अब अपनी वाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। फैंस के लिए कपल गोल सेट करने वाली इस जोड़ी को लेकर अब एक बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई है। आखिर ऐसा क्या है जिसकी वजह से कैटरीना अपने पति से परेशान हो चुकी हैं। विक्की की वो कौन-सी आदत है जिससे उनकी वाइफ नाराज रहती हैं। चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विक्की कौशल ने रिवील किया कि उनकी वाइफ कैटरीना कैफ उनकी लाइफ में फैशन पुलिस का रोल प्ले करती हैं। वो अक्सर विक्की से सवाल करती रहती हैं कि ‘आप क्या पहन रहे हैं? और आप इसे क्यों पहन रहे हैं?’ वहीं विक्की कौशल जो खुद को फैशन के मामले में मिनिमलिस्ट समझते हैं वो अपनी अलमारी में लिमिटिड कपड़े रखना ही पसंद करते हैं। इसमें चार शर्ट, चार टी-शर्ट और चार जोड़ी डेनिम होती हैं और वो सिर्फ इन कपड़ों को पहनने पर जोर देते हैं।
अब विक्की का कहना है कि उनकी इन चॉइस को देखते हुए कैटरीना ने भी अब उनकी फैशन चॉइस को इंफ्लूएंस करने की कोशिश करना बंद कर दिया है। यानी अब कैटरीना भी विक्की के आगे हार मान चुकी हैं। वैसे ये पहले बार नहीं है जब एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ये मजेदार खुलासा किया हो। अक्सर विक्की-कैटरीना संग अपनी लव लाइफ की डिटेल्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: