एक्टर Pranit Hatte को ट्रांसजेंडर होने का भुगतना पड़ा खामियाजा, होटल ने नहीं दी एंट्री

Actor Pranit Hatte: एक मशहूर एक्टर को अब अपने जेंडर की सजा मिली है। एक होटल ने उन्हें रूम देने से इंकार कर दिया और इसका कारण उनका ट्रांसजेंडर होना बताया गया है। आखिर उनके साथ क्या हुआ और किस होटल ने उनके साथ ऐसा बर्ताव किया है चलिए जानते हैं।

Actor Pranit Hatte

Actor Pranit Hatte

विज्ञापन

Actor Pranit Hatte: आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। एक एक्टर ने अब अपने साथ हुई आपबीती सुनाई है। कैसे उस एक्टर को ट्रांसजेंडर होने का खामियाजा भुगतना पड़ा अब इस वीडियो में उन्होंने वो भी रिवील कर दिया है। अब मराठी के मशहूर ट्रांसजेंडर एक्टर प्रणित हट्टे (Pranit Hatte) का सोशल मीडिया पर दर्द छलका है। उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें अपने जेंडर की वजह से हाल ही में किन हालातों का सामना करना पड़ा।

एक्टर प्रणित हट्टे का वीडियो वायरल

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए खुलासा किया कि उनके साथ एक हाल ही में एक होटल में भेदभाव हुआ है। दरअसल, वो एक ट्रांसजेंडर हैं सिर्फ इस वजह से उन्हें होटल में एंट्री नहीं मिली। सिर्फ उनके लिंग के आधार पर उन्हें रूम देने से इंकार कर दिया गया है। एक्टर प्रणित हट्टे ने इस घटना का तुरंत ही वीडियो बनाया है और साथ ही किस होटल में उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ है उसका नाम भी रिवील कर दिया है।

विज्ञापन

ट्रांसजेंडर होने की वजह से नहीं मिला रूम

उन्होंने बताया है कि पहले से बुकिंग करने के बावजूद वो ट्रांस महिला हैं इसलिए स्टाफ ने उन्हें रूम देने से मना कर दिया। होटल ने आखिरी वक्त पर उनकी बुकिंग कैंसिल कर दी, जिस पर अब प्रणित हट्टे ने निराशा जताई है। उन्होंने गुस्से जताते हुए ये भी कहा है कि ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को बताया जाना चाहिए कि वो कहां रह सकते हैं और कहां नहीं।

विज्ञापन

एक्टर का छलका दर्द

उन्होंने बताया है कि वो काम के सिलसिले में इस होटल में रुक रही थीं लेकिन उन्हें बाहर से ही लौटा दिया गया और अंदर एंट्री नहीं दी गई। अब सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस घटना पर रिएक्ट कर रहे हैं। इस शर्मनाक घटना पर सभी ने निराशा जताई है। 2024 में भी इस तरह से लोगों के साथ भेदभाव हो रहा है ये देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ