मौत के 13 साल बाद एक्ट्रेस Laila Khan को मिला इंसाफ, सौतेले पिता पर था परिवार के 6 लोगों के कत्ल का इल्जाम

Laila Khan Murder Case: मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस लैला खान को मौत के 13 साल बाद जाकर इंसाफ मिला है। एक्ट्रेस के सौतेला पिता ने उनका और उनके परिवार के 6 लोगों का मर्डर कर दिया था। अब कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहरा दिया है। चलिए देखते हैं क्या है मामला।

Laila Khan Murder Case

Laila Khan Murder Case

विज्ञापन

Laila Khan Murder Case: मशहूर एक्ट्रेस लैला खान (Laila Khan) को आज आखिरकार इंसाफ मिल गया है। लैला खान बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस थीं जिसने अपना बॉलीवुड डेब्यू न सिर्फ राजेश खन्ना के साथ किया था बल्कि खुद से दो गुना बड़े एक्टर संग रोमांस कर सनसनी मच दी थी। उन्होंने बड़े पर्दे पर इंटीमेट सीन देखर सभी को चौंका दिया था। वहीं, एक दिन अचानक उनकी मौत की खबर आई और सभी लोग दंग रह गए। 13 साल पहले किसी ने उनका बेरहमी से कत्ल कर दिया था। उस दौरान न सिर्फ उनका बल्कि 6 लोगों का मर्डर हुआ था।

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ

इसमें एक्ट्रेस के साथ उनकी मां और भाई- बहन भी शामिल थे। फरवरी साल 2011 में एक्ट्रेस की हत्या हुई थी। वहीं, साल 2012 में एक्ट्रेस लैला खान के सौतेले पिता परवेज टाक को इस केस में अरेस्ट किया गया था। अब इस मर्डर केस में एक नया अपडेट आया है। एक्ट्रेस लैला खान की मौत के 13 साल बाद इस केस में नया मोड़ आया है और आरोपी को दोषी ठहरा दिया है। हालांकि, अभी तक दोषी को सजा नहीं मिली है और मामला अगली सुनवाई में आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन

सौतेले पिता को ठहराया दोषी

सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, मुंबई सेशन कोर्ट ने 2011 के एक्ट्रेस लैला खान और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या के मामले में उनके सौतेले पिता परवेज टाक को दोषी ठहरा दिया है। वहीं, अदालत उनकी सजा की अवधि 14 मई को तय करेगी। 14 मई को इस केस में आखिरी फैसला सुनाया जाएगा। सुनने में आया है कि इस मर्डर केस में एक और आरोपी है जो आज भी फरार है। उस शख्स की तलाश अभी भी जारी है।

विज्ञापन

2011 में गायब हुई थीं एक्ट्रेस

बता दें, लैला खान साल 2011 में अपनी मां और चार भाई-बहनों के साथ ही गायब हो गई थीं। जब उनके पिता ने इस मामले को पुलिस तक पहुंचाया तो जांच के कुछ महीने बाद कई खुलासे हुए हैं। एक्ट्रेस की मां के तीसरे पति ने लड़ाई के बाद पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर उनके सभी बच्चों को भी मौत के घाट उतर दिया क्योंकि उन्होंने कत्ल होते हुए देख लिया था। कई सबूत मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ