'दुल्हन बनने से पहले दुनिया से हुई विदा...', Tishaa Kumar को निगल गया कैंसर, छोटी बहन की मौत से गम में डूबे भाई-बहन

Tishaa Kumar: बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार और अपनी छोटी बहन के जाने का गम तिशा के कजिन भाई-बहन नहीं सह पा रहे हैं। तिशा के कजिन भाई भूषण कुमार, बहन तुलसी और खुशाली भी इस गम में डूबे नजर आए।

Tishaa Kumar

Tishaa Kumar

विज्ञापन

Tishaa Kumar: बीते दिन यानी 22 जुलाई को मुंबई में बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का अंतिम संस्कार हुआ। इसके बाद बीती शाम तिशा की प्रेयर मीट रखी गई, जिसमें पूरा बॉलीवुड टूटे मां-बाप का सहारा बनने पहुंचा। तिशा कुमार के अंतिम संस्कार पर हर किसी की आंखें नम नजर आईं। जहां तिशा मां बेसुध थी, तो पिता का कलेजा फटा जा रहा था। अपनी छोटी बहन के जाने का गम तिशा के कजिन भाई-बहन भी नहीं सह पा रहे हैं। तिशा के कजिन भाई भूषण कुमार, बहन तुलसी और खुशाली भी इस गम में डूबे नजर आए।

तिशा के निधन का गम नहीं झेल पा रहे भाई-बहन

भूषण, तुलसी और खुशाली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी छोटी बहन को याद किया। भूषण कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर तिशा का एक फोटो शेयर किया और लिखा कि तिशा RIP।

विज्ञापन

वहीं, तुलसी ने अपने इंस्टाग्राम पर तिशा की एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा कि हमारी प्यारी तिशा, तुम्हारे जाने से मेरा दिल टूट गया है। ये तुम्हारे जाने का समय नहीं था। हम तुम्हें बढ़ते और सफलता हासिल करते देखना चाहते थे। तुम्हें शादी की जोड़े में देखना चाहते थे और तुम्हें इस तरह नहीं देखना चाहते थे। बहुत जल्दी चली गई मेरी छोटी बहन, हमारी राजकुमारी, तुम्हारे लिए हमारे दिलों में हमेशा प्यार रहेगा।

विज्ञापन

खुशाली भी नहीं कर पा रही भरोसा

इतना ही नहीं बल्कि तिशा के निधन पर खुशाली ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। खुशाली ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि हमारी राजकुमारी तिशा, तुम्हारे जाने से मेरा दिल टूट गया। यह आपके जाने का समय नहीं था, हम आपको बढ़ते हुए देखना चाहते थे। आपको आपकी शादी के लिबाज में देखना चाहते थे। आपको इस तरह नहीं देखना चाहते थे। आप बहुत चली गई, मेरी छोटी बहन।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khushalii Kumar (@khushalikumar)

विज्ञापन

बेहद दर्द में कुमार परिवार

इतनी छोटी उम्र में तिशा के जाने से तीनों भाई-बहन टूट गए हैं। तिशा के माता-पिता का भी बुरा हाल है। गौरतलब है कि तिशा कुमार की कैंसर से जंग जारी थी और इस बीमारी ने तिशा को निगलकर ही सांस लिया। 20 साल की उम्र में बेटी के निधन से तिशा के परिवार का बुरा हाल है। कुमार परिवार इस वक्त जिस दौर से गुजर रहा है, उसका कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता। जवान बेटी का यूं चले जाना वहीं समझ सकते हैं, जिसके ऊपर ये बीत रहा हो। हर कोई तिशा और उनके परिवार के लिए दुआ कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ