The Sociaty में कोडवर्ड क्या-क्या हैं? 'बाजार-चिप्स' से कैसे जीत सकते शो, वरना कैंसल होना तय

The Sociaty Munawar Faruqui codeword meaning: जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे रियालिटी शो The Society में मुनव्वर फारूकी ने कोडवर्ड रखे हैं, जिनका अलग-अलग मतलब है। चाहे वह एलिमिनेशन हो, खुद को बचाने के लिए करेंसी जुटानी हो या अपने पैसों को बढ़ाने के लिए गेम्स में डेयर जीतना हो। 200 घंटे के रियलिटी शो में यही कोडवर्ड कंटेस्टेंट को विनर बना सकते हैं या घर भेज देंगे।

the sociaty task
विज्ञापन

The Sociaty Munawar Faruqui codeword meaning: एलिमिनेशन की जगह कैंसल, रुपये-पैसे की जगह चिप्स और एरीना की जगह बाजार। शो में कंटेस्टेंट के लिए यही कोडवर्ड यूज हो रहे हैं। रॉयल ग्रुप के हर कंटेस्टेंट को 10 लाख, रेगुलर कंटेस्टेंट को 5 लाख और रेग्स कंटेस्टेंट को एंट्री के वक्त 3 लाख चिप्स मिले थे। यही चिप्स आगे जर्नी तय करते हैं।

विज्ञापन

अगर टास्क जीतकर कंटेस्टेंट और चिप्स जीतते हैं तो वह प्रमोट होकर उपर वाले ग्रुप में जा सकते हैं। वहीं, टास्क हारने या डेयर छोड़ने पर रॉयल या रेगुलर ग्रुप के कंटेस्टेंट डिमोट होकर नीचे रेग्स में आ जाएंगे। बॉटम में रहे कंटेस्टेंट को बाजार में भेजा जाता है और जो वहां डेयर करते हैं।

पहले बाजार में किसने दिखाया डेयर

विज्ञापन

पहले बाजार में बॉटम 4 कंटेस्टेंट Azma Fallah, अंकित अरोड़ा, खुशी मुखर्जी और Pranjali Papnai को बुलाया गया। टीम के जोकर अंकित अरोड़ा को सबसे पहले डेयर मिला कि उन्हें गंदा पानी पीना होगा। अंकित ने टास्क पूरा किया। उसके बाद Azma Fallah को डेयर मिला कि उन्हें अंडे और टमाटर की बारिश झेलनी होगी।

सभी गर्ल्स कंटेस्टेंट से उसपर अंडे-टमाटर बरसाए। इसके बाद Pranjali Papnai को आईब्रो शेव करने का टास्क मिला, जिसे करने से प्रांजलि ने इनकार कर दिया। उस टास्क को खुशी मुखर्जी ने पूरा कर दिया। इस तरह Pranjali Papnai घर से कैंसल होने वाली 10वीं कंटेस्टेंट बन गईं।

विज्ञापन

The Sociaty में अब तक क्या-क्या टास्क?

विज्ञापन

The Sociaty में 200 घंटे की जर्नी शुरू होते ही पहले छह एपिसोड में काफी अच्छे टास्क और तीनों ग्रुप के कंटेस्टेंट की जगह में बलाव हो चुका है। पहला टास्क Biswajit Ghosh और Amir Hossein के बीच हुआ था। दोनों को एक लड़की को कंधे पर बैठाकर चलना था। बिश्वाजीत घोष ने यह टास्क जीत लिया और उसे दो लाख चिप्स का फायदा हुआ। उसके बाद गेम जोन में शूटिंग टास्क हुआ। इस टास्क में सभी कंटेस्टेंट ने भाग लिया। चार-चार के ग्रुप में सभी ने अलग-अलग परफॉर्म किया।

टास्क में किसका निशाना स्टीक?

Munawar Faruqui ने चार-चार कंटेस्टेंट के 4 ग्रुप बनाए और सभी को एक-एक प्ले कार्ड उठाने को कहा। जोड़ के हिसाब से उन्हें निशाना लगाना था। सामने बोर्ड पर प्ले कार्ड के चार निशान बने थे। टास्क यह था कि पहले कंटेस्टेंट से यह पूछा जाता कि आप दांव पर कितने चिप्स लगाएंगे और फिर उन्हें 15 अटैंम्ट में चार स्टीक निशाने लगाने थे। पहले ग्रुप में भावेश, आमिर ने टास्क जीता।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ