BO Collection: दूसरे दिन The Raja Saab का रात में कितना बढ़ा कलेक्शन? जानें Parasakthi की पहले दिन की कमाई

The Raja Saab Vs Parasakthi Box Office Collection: प्रभास की ‘द राजा साहब’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. इसके साथ ही सिवकार्थिकेयन की फिल्म ‘पराशक्ति’ भी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की?

The Raja Saab Vs Parasakthi Box Office Collection

'द राजा साहब' और 'पराशक्ति' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विज्ञापन

The Raja Saab Vs Parasakthi Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार प्रभास की हॉरर कॉमेडी ‘द राजा साहब’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. पहले दिन जहां फिल्म ने बंपर कमाई की, वहीं दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘द राजा साहब’ की कमाई में गिरावट देखने को मिली. इसके साथ ही साउथ स्टार सिवकार्थिकेयन की फिल्म ‘पराशक्ति’ भी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘द राजा साहब’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार प्रभास की ‘द राजा साहब’ की कमाई में दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 27.83 करोड़ की कमाई की. बीती रात तक ये कलेक्शन 21.02 करोड़ था, वहीं रात में फिल्म का कलेक्शन 6.81 करोड़ बढ़ता दिखाई दिया. भारत में 2 दिनों में फिल्म ने 90.73 करोड़ की कमाई की. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर में 138.4 करोड़ का कलेक्शन किया.

विज्ञापन

‘पराशक्ति’ का कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर तमिल स्टार सिवकार्थिकेयन की ‘पराशक्ति’ भी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘पराशक्ति’ ने पहले दिन 11.50 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 62.79% रही. शोज की बात करें तो सुबह के शो 45.71%, दोपहर के शो 62.13%, शाम के शो 64.26% और रात के शो 79.04% रहे. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 13.65 करोड़ का कलेक्शन किया.

विज्ञापन

दोनों फिल्मों की कास्ट

प्रभास की ‘द राजा साहब’ को सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं. जहां कुछ लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है तो कुछ लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है. फिल्म में प्रभास के साथ-साथ संजय दत्त, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार, निधि अग्रवाल और ब्रह्मानंदम मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. वहीं ‘पराशक्ति’ में सिवकार्थिकेयन के साथ-साथ अथर्व और श्रीलीला भी लीड रोल निभाते दिखाई दिए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ