Manoj Bajpayee Shahrukh Khan: मनोज बाजपेयी और शाहरुख खान बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। दोनों ने दिल्ली में थिएटर से अपने-अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन जैसे-जैसे उनका करियर आगे बढ़ा दोनों ने सिनेमा की अलग-अलग शैलियों को चुना। शाहरुख खान भारतीय सिनेमा के बड़े और बेहतरीन सितारे बनकर उभरे तो वहीं मनोज बाजपेयी ने ऑफ बीट किरदारों को अपनी ताकत बनाया। दोनों ने अपने करियर में एक से बढ़कर फिल्में दी हैं। हालांकि मनोज बाजपेयी ने कहा कि उन दोनों की दुनिया अब इतनी अलग हो चुकी है कि वह एक-दूसरे से मिल भी नहीं पाते हैं।
‘मेरी और शाहरुख की दुनिया अलग है’
दरअसल मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज द किलर सूप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। हाल ही में अभिनेता से जब सवाल किया गया कि क्या अब शाहरुख और उनकी मुलाकात होती है? इस बारे में मनोज बाजपेयी का कहना था, ‘हम दोनों अब दो अलग-अलग दुनिया के लोग हो चुके हैं इस वजह से मिलना नहीं हो पाता है। जब हम दिल्ली में एकसाथ थे तो उस वक्त भी हमारी दोस्ती ऐसी नहीं थी। उसका अपना दोस्तों का ग्रुप था और मेरा अपना। हालांकि जब आप एक ग्रुप में हो तो सबके साथ पहचान होती है, उठना-बैठना, खाना-पीना होता है।’
जब शाहरुख, मनोज बाजपेयी को ले गए डिस्को
इस दौरान मनोज बाजपेयी ने शाहरुख खान के साथ एकबार फिर से उस क्लब की कहानी सुनाई, जब दिल्ली में पढ़ाई और थिएटर के वक्त शाहरुख खान, मनोज बाजपेयी को डिस्को क्लब लेकर गए थे। मनोज ने बताया, बहुत पहले की बात है, दिल्ली में घुंघरू नाम का नाइट क्लब था। जब हम वहां पहुंचे तो मैंने उस समय चप्पल पहनी थी, शाहरुख मुझे पहली बार डिस्को लेकर गए थे। वहां पर किसी तरह मेरे लिए जूतों का इंतजाम किया गया। जब मैं अंदर गया तब वह पहला मौका था, जब मैंने वहां की जिंदगी देखी और जाना कि नाइट क्लब आखिर क्या होता है। ये सभी लोग तो डांस कर रहे थे, लेकिन मैं कोने में खड़ा वाइन पी रहा था, मैं ही वहां सबसे गरीब आदमी था।’
यह भी पढ़ें: अब Vishal Bharadwaj संग बनेगी SRK की जोड़ी? दिलचस्प किरदार में दिखेंगे किंग खान
वीर-जारा में साथ दिखे मनोज और किंग खान
मनोज बाजपेयी ने कहा कि यह एक मजेदार घटना है। हालांकि अब हम-दोनों अलग-अलग दुनिया में रहते हैं, अलग-अलग चीजें पसंद करते हैं और हमने अपने अलग रास्ते भी चुने हैं। बता दें कि कई फिल्मों के बाद मनोज बाजपेयी को अपने करियर में मुकाम मिला है। वह प्राइम वीडियो की वेब सीरीज द फैमिली मैन में नजर आए थे। इसके बाद अभिनेता हाल ही में गुलमोहर और सिर्फ एक बंदा काफी है में भी शानदार भूमिकाओं में दिखे थे। हालांकि कई साल पहले शाहरुख खान और मनोज बाजपेयी साथ में वीर-जारा में भी नजर आ चुके हैं।
‘मुझे सिर्फ अच्छे रोल चाहिए’
इंटरव्यू के दौरान जब मनोज बाजपेयी को कहा गया कि वह इंडस्ट्री में शाहरुख खान के बराबर स्ट्रीम कर रहे हैं। इसपर अभिनेता ने कहा, मुझे यह सब बिल्कुल नहीं चाहिए…मुझे तो सिर्फ अच्छे रोल चाहिए। मैं जानता हूं कि यह सब चीजें मीडिया के लिए जरूरी हैं, ताकि लोग स्टोरी पर क्लिक कर सकें। लेकिन इन सब उपाधियों से क्या होता है..आज आप मुझे ओटीटी का किंग बता रहे हैं कल को आप मुझे ओटीटी का गुलाम बता देंगे। तो इन सब चीजों से मुझे फर्क नहीं पड़ता है, फर्क पड़ता है तो सिर्फ अच्छे किरदार से। और जहां तक ओटीटी किंग की बात है तो यह नाम आप किसी और अभिनेता को दे सकते हैं मुझे यह नहीं चाहिए।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
5 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
6 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
7 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
8 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
11 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
12 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
13 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines