The Great Indian Kapil Show 2 Trailer: कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ के दूसरे सीजन के साथ लौटने के लिए तैयार हैं। मेकर्स की तरफ से नए सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही मेहमानों की झलक भी सामने आ गई है। जाहिर है कि कपिल शर्मा का यह शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ था। पहले सीजन को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। दर्शकों के इसी प्यार को वापस पाने के लिए कपिल शर्मा अपनी पूरी पलटन के साथ फिर लौट रहे हैं।
शो के नए गेस्ट की दिखी झलक
बता दें कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर मेकर्स की ओर से कुछ घंटे पहले ही जारी किया गया है। इस ट्रेलर में कपिल अपनी पूरी पलटन के साथ नजर आ रहे हैं। हर बार की तरह शो की जज अर्चना पूरन सिंह ही हैं। शो के नए सीजन में कौन-कौन से गेस्ट शामिल होंगे उनकी झलक भी दिखा दी गई है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: एक या दो नहीं, इन 7 एक्स कंटेस्टेंट की होगी वापसी
दूसरे सीजन में ये होंगे नए मेहमान
ट्रेलर में करण जौहर, आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर, रोहित शर्मा, रिद्धिमा कपूर साहनी, महीप कपूर और सैफ अली खान जैसे स्टार्स नजर आएंगे। ट्रेलर में जिस तरह से मस्ती-मजाक और धमाल देखने को मिल रहा है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार कपिल अपने फैंस को हंसी की ओवरडोज देकर ही मानेंगे।
कब से शुरू होगा कपिल का शो?
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दूसरे सीजन के ट्रेलर को जारी करते हुए एक टैगलाइन भी दी गई है, ‘इस बार जमेगा हिंदी सिनेमा का रंग, सुपरस्टार्स के संग।’ इसी के साथ शो की प्रीमियर डेट भी अनाउंस की गई है। बता दें कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का दूसरा सीजन 21 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। हालांकि इस बार ये शो सिर्फ शनिवार को स्ट्रीम किया जाएगा। यानी शनिवार अब से ‘फनीवार’ में बदल जाएगा।
बता दें कि कपिल शर्मा के इस शो का पहला सीजन शनिवार और रविवार को स्ट्रीम किया जाता था। वहीं दूसरा सीजन सिर्फ शनिवार को स्ट्रीम किया जाएगा। वहीं ट्रेलर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है।
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
3 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
3 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
4 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
4 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
6 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
14 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
15 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
19 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
20 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines