The Bads of bollywood Bobby Deol: आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की काफी चर्चा हो रही है. इसके लिए शाहरुख खान के बेटे के काम की काफी तारीफ हो रही है. इसमें लक्ष्य ललवानी, साहेर बंबा, आन्या सिंह, शाहरुख खान, राघव जुयाल, मोना सिंह और गौतमी कपूर अहम रोल में हैं. वहीं, ओटीटी पर ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर वन पर ट्रेंड कर रही सीरीज में बॉबी देओल के अभिनय की भी काफी तारीफ हो रही है. इससे एक्टर ने लाइमलाइट एक बार फिर से चुरा ली है. सीरीज का क्लाइमैक्स इतना कमाल का है कि हर कोई तारीफ कर रहा है. वहीं, जब सस्पेंस खुलता है और बॉबी आते हैं तो उस सीन की तुलना उनकी और काजोल स्टारर फिल्म ‘गुप्त’ से की जा रही है. इसने लोगों को गुजरे जमाने की याद दिला दी है. ऐसे में चलिए बताते हैं आखिर इसमें क्या खास है.
आपने बॉबी देओल की फिल्म ‘गुप्त’ तो देखी होगी, जिसे साल 1997 में रिलीज किया गया था. इसका क्लाइमैक्स कमाल का था. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस काजोल भी नजर आई थीं. फिल्म के क्लाइमैक्स में बड़ा सस्पेंस खुला था, जिसे देखकर हर कोई हैरान था. इसमें देखा गया था कि कैसे सारे मर्डर कोई और नहीं बल्कि काजोल करती हैं. इसका क्लाइमैक्स ही नहीं बल्कि फिल्म का एक गाना भी हिट रहा था, जिसके बोल ‘दुनिया हसीनों का मेला’ थे. इसे आर्यन की सीरीज के क्लाइमैक्स में नए बदलावों के साथ फिल्माया गया है. यहां से 28 साल बाद एक बार फिर से ‘गुप्त’ का गाना सुर्खियों में आ गया है. सीरीज में किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई और फ्लेवर भी वही रखा गया. इसी वजह से पुराने दिनों की इस हिट फिल्म की याद आ जाती है.
यह भी पढ़ें: सलमान खान या प्रकाश झा, बॉबी देओल के लिए कौन बना लकी चार्म? जानिए कमबैक के बाद के टर्निंग प्वॉइंट्स
क्या है ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का क्लाइमैक्स?
वहीं, अगर बात की जाए आर्यन खान की सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के क्लाइमैक्स की तो इसमें देखने के लिए मिला कि इसमें ‘गुप्त’ के जैसे ही एक बड़ा सस्पेंस खुलता है. सबसे खास बात तो ये होती है कि सीरीज के लीड एक्टर को पता चलता है कि उनके ऑनस्क्रीन माता-पिता कौन होते हैं?
दरअसल, आपने ‘गुप्त’ के ओरिजिनल गाने ‘दुनिया हसीनों का मेला’ में देखा होगा कि इसमें मोना सिंह नहीं थीं. लेकिन, आर्यन खान की सीरीज में यही बदलाव किया गया है. सीरीज के क्लाइमैक्स में यह गाना अजय और मोना सिंह के किरदार नीता को जोड़ता है. नीता को डिजिटल तरीके से गाने में बैकग्राउंड डांसर के रूप में दिखाया गया है. सीरीज में बॉबी ने अजय तलवार का रोल प्ले किया है. अब इसके इसी सीन को देखकर लोगों की पुरानी यादें ताजा हो रही हैं.
यह भी पढ़ें: कैटरीना कैफ ही नहीं, 2025 में परिणीति चोपड़ा समेत इन एक्ट्रेसेस ने भी दी गुड न्यूज, जल्द गूंजेगी किलकारी
यहां देखिए ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का ट्रेलर
गाने को मिले 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज
आपको बता दें कि आर्यन खान की सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में ‘गुप्त’ के गाने ‘दुनिया हसीनों का मेला’ को जब दोबारा से फिल्माया गया तो इसे लोगों ने इस कदर पसंद किया कि इसकी रिलीज के बाद ऑरिजनल गाने को 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए. इस गाने ने इस बात को साबित कर दिया कि ये जेन-ज़ी के दौर में भी धूम मचाया है. गाना लगातार ट्रेंडिंग लिस्ट में बना हुआ है. इसके अलावा यह स्पॉटिफाई पर भी ट्रेंड कर रहा है.
यह भी पढ़ें: 14 की उम्र में जबरन शादी, मेकअप आर्टिस्ट बन की करियर की शुरुआत, फिर बन गईं साउथ की सेंसेशनल एक्ट्रेस
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
20 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
23 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines