That ’70s Show Actor Danny Masterson: साल 1998 में आया अमेरिकन शो ‘दैट ’70ज़ शो’ (That ’70s Show) एक्टर डैनी मास्टर्सन (Danny Masterson) को हाल में दुष्कर्म के मामलों में दोषी पाए जाने के बाद कोर्ट ने 30 साल की सजा सुनाई है। 47 साल के डैनी मास्टर्सन पर आरोप की उन्होने दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया है, जिसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए एक्टर को 30 साल के लिए जेल भेजने का आदेश दिया है। लॉस एंजिल्स सुपीरियर कोर्ट के जज चार्लेन एफ ओल्मेडो ने पीड़ित महिलाओं के बयानों और बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया।
डैनी मास्टर्सन (Danny Masterson) मई महिने से ही हिरासत में थे। रिपॉर्ट के मुताबिक, सजा सुनाए जाने से पहले एक्टर ने अपने बोलने के अधिकार का त्याग कर दिया था और जज के फैसले को ध्यान से सुना। हालांकि, एक्टर ने जज का फैसला सुनने के बाद भी अपनी कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की।
कोर्ट के फैसले पर Danny Masterson ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
कोर्ट में डैनी मास्टर्सन (Danny Masterson) के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे, जब एक्टर को सजा सुनाई गई तो उनके परिवार की ओर सभी किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। हालांकि, कोर्ट की सुनवाई के समय एक्टर की पत्नी और एक्ट्रेस बिजौ फिलिप्स (Bijou Phillips) रो पड़ी थीं, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और कोर्ट का पूरा फैसला सुना।
कोर्ट ने Danny Masterson से क्या कहा?
लॉस एंजिल्स सुपीरियर कोर्ट के जज चार्लेन एफ ओल्मेडो (Charlaine F Olmedo) ने एक्टर को सजा सुनाने से पहले कहा कि ‘मैं जानता हूं कि आप खुद को बेगुनाह मानते हैं और अपने इन्हीं दावों पर दृढ़ होकर कोर्ट में बैठे हैं और इसमें कोई संदेह नहीं है कि आप उस जस्टिस सिस्टम से खुद को पीड़ित महसूस कर रहे हैं जिसने आपको हरा दिया है, लेकिन मिस्टर मास्टर्सन आप पीड़ित नहीं हैं। 20 साल पहले आपके कामों ने दूसरे लोगों की आवाज और पसंद दोनों को छीन लिया। इसलिए आपको अपने पुराने कामों और उनके परिणामों से सहमत होना ही होगा’।
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
3 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
3 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
4 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
4 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
6 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
14 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
15 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
19 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
20 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines