हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

India's Got Talent 11 Grand Finale: आज होगा फैसला, करिश्मा कपूर-इमरान हाशमी बढ़ाएंगे ग्रैंड फिनाले की रौनक

India’s Got Talent 11 Grand Finale: आज संडे को ‘इंडियाज गॉट टैलेंट-11’ का ग्रैंड फिनाले है. थोड़ी देर में शो का फिनाले शुरू हो जाएगा. शो के फिनाले को लेकर हर कोई बेहद एक्साइटेड है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Indias Got Talent 11 Grand Finale. image credit- social media

India’s Got Talent 11 Grand Finale: आज संडे को ‘इंडियाज गॉट टैलेंट-11’ का ग्रैंड फिनाले है. थोड़ी देर में शो का फिनाले शुरू हो जाएगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शो के फिनाले में कौन आने वाला है. अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता देते हैं कि शो के ग्रैंड फिनाले में करिश्मा कपूर और इमरान हाशमी आने वाले हैं. जैसे ही फैंस ने ये खबर सुनी तो हर कोई एक्साइटेड हो गया.

करिश्मा ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने जानकारी दी है कि आज रात वो शो के ग्रैंड फिनाले में एंट्री करने वाली हैं. इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें वो ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं और कमाल की खूबसूरत लग रही हैं.

एक्ट्रेस ने लिखा ये कैप्शन

इस पोस्ट को शेयर करते हुए करिश्मा ने इसके कैप्शन में लिखा है कि इंडियाज गॉट टैलेंट का ग्रैंड फिनाले, आज रात धमाल होने वाला है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए करिश्मा कपूर बेहद एक्साइटेड नजर आई और शो में उनके अलावा इमरान हाशमी भी नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

‘इंडियाज गॉट टैलेंट-11’ का ग्रैंड फिनाले

इसके अलावा ‘इंडियाज गॉट टैलेंट-11’ का ग्रैंड फिनाले एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. दरअसल, शो से सामने आए कुछ प्रोमो में कंटेस्टेंट्स अपने खतरनाक और अजब-गजब कारनामे दिखा रहे हैं. गौरतलब है कि शो का अपना फैनबेस है और हर कोई इसे घर बैठे देखकर इसका मजा लेता है. इस शो को लोग बहुत ही पसंद करते हैं और प्यार देते हैं.

आज होगा फैसला

बता दें कि फिनाले एपिसोड में आकाश और अभिषेक, क्लासिक क्वींस, वी कंपनी, नेपाल टाइगर्स, अमेजिंग अप्सरा, विक्की कृष्णा और कैलिबॉयज के बीच मुकाबला है. हालांकि, देखने वाली बात ये होगी कि इस शो का विनर कौन होगा और कौन इस सीजन को अपने नाम करेगा. इसका फैसला आज हो जाएगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘जो हाल है तेरा, वही हाल…’, Mahhi Vij ने जय भानुशाली से तलाक के बाद शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola