'जो हाल है तेरा, वही हाल…', Mahhi Vij ने जय भानुशाली से तलाक के बाद शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Mahhi Vij-Jay Bhanushali: माही विज और जय भानुशाली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस बीच अब माही का पोस्ट चर्चा में आ गया है. आइए जानते हैं कि माही ने अपने पोस्ट में क्या शेयर किया है?

Mahhi Vij

Mahhi Vij. image credit- social media

Mahhi Vij-Jay Bhanushali: माही विज और जय भानुशाली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों के अलगाव की खबरें चल रही हैं. इस बीच अब माही विज ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो सुर्खियों में आ गया है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर माही ने ऐसा क्या शेयर किया है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…

विज्ञापन

माही विज ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, माही विज ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फोटोज शेयर की हैं, जिनमें से एक फोटो में वो चॉकलेट स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम एंजॉय करती नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं बल्कि इसके साथ उन्होंने ‘द एक्सपोज रिटर्न’ फिल्म से हिमेश रेशमिया का गाना ‘आइसक्रीम खाऊंगी’ बैकग्राउंड में लगाया है.

विज्ञापन

गाने के बोल

इस गाने के बोल कुछ इस तरह हैं कि आइसक्रीम खाऊंगी, कश्मीर जाऊंगी, शोरों में भर के जंगी, जलवे कराऊंगी, उसको रिझाऊंगी, जो होगा मेरा पिया, जो हाल है तेरा, वही हाल है मेरा, ये तूने जानेमन क्या किया, ओ प्रिया मैं हूं तेरा जिया. बता दें कि माही का ये पोस्ट माही ने जय से अलग होने के बाद शेयर किया है.

ईश्वर का प्लान, मैं यूनिवर्स पर… माही

इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा माही ने एक अन्य तस्वीर भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है. इसमें माही ब्लैक शॉर्ट्स और फिरोजी कलर का बैकलेस टॉप पहने नजर आ रही हैं. माही विज ने जय से अलग होने के बाद एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा है कि ईश्वर का प्लान, मैं यूनिवर्स पर विश्वास करूंगी.

विज्ञापन

2011 में की थी शादी

बताते चले कि साल 2011 में जय और माही ने शादी की थी. इसके बाद साल 2017 में कपल ने अपने हाउस हेल्प के बच्चों राजवीर और खुशी को गोद लिया था. इतना ही नहीं बल्कि साल 2019 में माही ने बेटी तारा को जन्म दिया था. इतना ही नहीं बल्कि सेपरेशन होने के बाद भी दोनों ने कहा कि वो तीनों बच्चों के लिए साथ रहेंगे. हालांकि, उनका रिश्ता पति-पत्नी के रूप में नहीं होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ