IPL से पहले रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैसमीन के साथ दिखे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो का सच?

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या आईपीएल से पहले अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। हार्दिक पांड्या का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैसमीन वालिया के साथ नजर आ रहे हैं।

Hardik Pandya

Hardik Pandya

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उनकी और ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया की एक पुरानी वेकेशन वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। ये वीडियो 2024 में हार्दिक के श्रीलंका दौरे के दौरान का बताया जा रहा है, जिसने उनके व्यक्तिगत जीवन को लेकर एक बार फिर चर्चाओं को जन्म दे दिया है। आईपीएल से पहले ही अब हार्दिक के इस वीडियो के बाद चर्चे होने लगे हैं।

जैस्मिन-हार्दिक पांड्या के अफेयर की चर्चाएं

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविच के तलाक के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। जहां लोग नताशा को इस तलाक के लिए दोषी ठहराने लगे थे, वहीं अब जैस्मिन वालिया और हार्दिक पांड्या की ये वीडियो सामने आने के बाद नई अफवाहें जोर पकड़ रही हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

एक फेमस ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया, जो कि पहले भी अपने एक पोस्ट के कारण चर्चा में आई थीं, जिसमें उन्होंने एक रहस्यमयी व्यक्ति की तस्वीर शेयर की थी। उस तस्वीर में दिख रही बाजू पर मौजूद टैटू को हार्दिक के टैटू से मिलाया गया था, जिससे उनके रिलेशनशिप की चर्चाएं और तेज हो गई थीं।

श्रीलंका दौरे के दौरान का वीडियो

वायरल हो रही इस वीडियो में जैस्मिन वालिया को एक सफेद समर ड्रेस में देखा जा सकता है। उन्होंने एक लाल रंग का स्लिंग बैग और सफेद स्लाइडर्स पहने हुए थे, जिससे उनका लुक और भी आकर्षक लग रहा था। उनका लेजर-कट हेयरस्टाइल उनके स्टाइलिश लुक को पूरा कर रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैस्मिन जैसे ही कैब से बाहर निकलती हैं, ठीक उसी समय हार्दिक पांड्या भी वहां नजर आते हैं। हार्दिक को इस दौरान एक राउंड काउबॉय हैट, सफेद स्लीवलेस टी-शर्ट और ट्रैक पैंट्स में देखा गया।

विज्ञापन

फैंस के बीच बढ़ा सस्पेंस

वीडियो सामने आने के बाद हार्दिक पांड्या के फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इसे मात्र एक संयोग मान रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि हार्दिक और जैस्मिन वाकई एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस मामले में अभी तक हार्दिक या जैस्मिन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, जैस्मिन को कई बार हार्दिक के मैच देखने के लिए स्टेडियम में भी देखा गया है, जिससे इन अटकलों को और बल मिल रहा है।

हार्दिक के तलाक के बाद सवाल

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविच की शादी 2020 में हुई थी, लेकिन 2024 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। इस तलाक के बाद सोशल मीडिया पर नताशा को ट्रोल किया जाने लगा। कई लोगों ने उन्हें इस अलगाव के लिए जिम्मेदार ठहराया, जबकि कुछ ने हार्दिक पर ही सवाल उठाए। अब जब हार्दिक और जैस्मिन की वीडियो सामने आई है, तो इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ