Nishadh Yusuf Death: अपकमिंग फिल्म ‘कंगुवा’ (Kanguva) के फिल्म एडिटर को लेकर आज एक दुखद खबर मिली है। ‘कंगुवा’ की रिलीज से कुछ दिन पहले फिल्म का अहम हिस्सा रहे एक शख्स का निधन हो गया है। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि फिल्म एडिटर निषाद यूसुफ हैं। 14 नवंबर को ‘कंगुवा’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी और आज इस फिल्म के एडिटर के निधन की शॉकिंग खबर मिली है। अभी तक तो पुलिस ने निषाद यूसुफ के निधन पर कुछ नहीं कहा था लेकिन अब जो खबर सामने आई वो बेहद शॉकिंग है।
क्या आत्महत्या है निषाद यूसुफ की मौत का कारण?
आपको बता दें, निषाद यूसुफ की आज सुबह 2 बजे उनके अपार्टमेंट से लाश मिली है। वो अपने घर में मृत पाए गए हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये मामला आत्महत्या का हो सकता है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है, लेकिन इसी बीच एक पुलिस अफसर ने अपने बयान में कहा है कि अब उनके सुसाइड करने का संदेह जताया जा रहा है। हालांकि, उनकी मौत का कारण आत्महत्या ही है इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
सूर्या ने निषाद के निधन पर जताया दुख
दूसरी तरफ अब निषाद यूसुफ की मौत की खबर से उनके चाहने वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब साउथ के मशहूर एक्टर और उनके साथ ‘कंगुवा’ में काम कर चुके सूर्या (Suriya) का भी इस बुरी खबर पर रिएक्शन आ चुका है। एक्टर को जैसे ही निषाद के निधन की खबर मिली उनका दिल टूट गया। अब उन्होंने X हैंडल से ट्वीट कर अपने दिल का दर्द बयां किया है। एक्टर ने ट्वीट कर लिखा, ‘निषाद के निधन की खबर सुनकर दिल टूट गया! आपको हमेशा टीम कंगुवा के एक शांत और महत्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा.. हमारे विचारों और प्रार्थनाओं में..! निषाद के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। RIP’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में Salman Khan देंगे नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को खास दिवाली गिफ्ट, एविक्शन से जुड़ा है मामला
एक और फिल्म पर काम कर रहे थे निषाद यूसुफ
अब उनका ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के लोगों का दिल टूट गया है। निषाद यूसुफ का निधन किसी बड़े झटके से कम नहीं है। हाल ही में वो अपनी फिल्म का प्रमोशन करते नजर आए थे। इसके अलावा निषाद यूसुफ एक्टर मामूट्टी (Mammootty) की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘बजूका’ (Bazooka) की भी एडिटिंग कर रहे थे। अब उनके निधन से सभी सदमे में हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
13 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
16 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
17 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines