Bigg Boss 18 में Salman Khan देंगे नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को खास दिवाली गिफ्ट, एविक्शन से जुड़ा है मामला

Bigg Boss 18: दिवाली पर सलमान खान घरवालों को धमाकेदार गिफ्ट दे सकते हैं। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के लिए ये वीकेंड का वार एपिसोड स्पेशल होने वाला है।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस सीजन 18’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बरकरार है। ये शो दर्शकों को दिलचस्प लग रहा है और फैंस हर रोज शो देखते हुए अपनी जगह से हिल नहीं पा रहे। वहीं, हाल ही में हुए नॉमिनेशन टास्क ने तो सभी का दिमाग हिलाकर रख दिया। इस बार जो हुआ है वो किसी ने भी एक्सपेक्ट नहीं किया था। अब घर से एविक्ट होने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया है। इन सातों में से कौन बाहर होगा फैंस ये जानने के लिए वीकेंड का वार एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

सलमान खान दिवाली पर लाएंगे चेहरों पर मुस्कान

सलमान खान (Salman Khan) जब वीकेंड का वार में आते हैं तो अपने साथ किसी न किसी को लेकर ही जाते हैं। लेकिन हो सकता है कि इस हफ्ते फैंस के साथ-साथ भाईजान इन नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को भी दिवाली का खास तोहफा दे दें। सबसे बड़ा दिवाली गिफ्ट तो यही है कि इस बार सलमान खान तय वक्त से पहले आ रहे हैं। दरअसल, इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड एक दिन पहले होने वाला है। यानी फ्राइडे को ही सलमान खान दर्शकों से मिलने आ रहे हैं।

विज्ञापन

क्यों नहीं होगा इस हफ्ते एविक्शन?

इसके अलावा अब वो सभी को एक और खास गिफ्ट दे सकते हैं। हो सकता है कि इस हफ्ते बिग बॉस के घर से किसी का भी एविक्शन न हो। इसके पीछे 2 कारण हैं। सबसे पहले तो दिवाली का त्यौहार है और अक्सर ऐसे खास मौकों पर सलमान खान किसी को घर से बेघर नहीं करते। वो इस खुशी के दिन पर सभी के चेहरों पर मुस्कान लाते हैं आंखों में आंसू नहीं। अब तक बाकी सीजन में भी यही देखने को मिला है कि दिवाली मतलब नो एविक्शन।

विज्ञापन

क्या है नो एविक्शन का कारण? 

इसके अलावा शो से कोई भी इस हफ्ते आउट नहीं होगा इसका एक और कारण हो सकता है। दरअसल, पिछले हफ्ते 2 लोग शो से बाहर हुए हैं। मुस्‍कान बामने (Muskan Bamne) को मिड वीक एविक्ट कर दिया गया था, जबकि नायरा बनर्जी (Nyra Banerjee) वीकेंड का वार पर एविक्ट हो गई थीं। ऐसे में हो सकता है कि इस हफ्ते कोई भी कंटेस्टेंट शो से बाहर न हो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ