65 की उम्र में 'तारा सिंह' ने मचाया 'गदर', इन 5 सितारो को पछाड़ नंबर वन बने सनी देओल
Edited By Nancy Tomar

Sunny Deol On No. 1 At Age Of 65
Edited By Nancy Tomar

Sunny Deol On No. 1 At Age Of 65
Sunny Deol On No. 1 At Age Of 65: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ धमाल मचा रही है। दर्शको में फिल्म को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है और महज 7 दिनों में फिल्म ने 283.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
इसके साथ ही फिल्म में सनी देओल की परफॉर्मेंस लोगों को बेहद पसंद आ रही है और दर्शक उनके एक्शन के दीवाने होते जा रहे हैं। इसी के साथ अब सनी देओल पांच सुपरस्टारर्स को पछाड़ते हुए नंबर वन पर आ गए हैं।
यह भी पढ़ें- दीपिका या ऐश्वर्या नहीं ये है एशिया की सबसे दौलतमंद एक्ट्रेस? जानें कितने करोड़ की हैं मालकिन
दरअसल, बीते कुछ सालों से सिनेमाजगत के पांच सितारे नंबर वन की लिस्ट में शामिल है। इसमें सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आमिर खान और अजय देवगन का नाम शामिल है, लेकिन अब इस लिस्ट में पहले नंबर पर सनी देओल आ गए हैं।
फैंस के मुताबिक सनी देओली की हालिया रिलीज फिल्म गदर 2 के बाद लोग उन्हें नंबर वन हीरो मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि सनी देओल ने ये भी प्रूफ कर दिया है कि अगर आपके सिक्स पैक ऐप्स नहीं भी है, तो भी आप नंबर वन पर आ सकते हैं।
फैंस का कहना है कि आजकल सुपरस्टार्स अपनी फिल्मों को हिट करने के लिए सिक्स पैक ऐप्स बनाते है, कभी वीएफएक्स तो कभी कोई आइटम नंबर रखते हैं, लेकिन इन सबसे बिना भी आपकी फिल्म हिट हो सकती है। फैंस का कहना है कि साउथ की कहानियों को रीमेक करके बनाने की जरुरत नहीं है यानी अपनी फिल्मों को चलाने के लिए बहुत ही सिंपल ही चीजें होनी चाहिए। सनी देओल ने गदर 2 से साबित कर दिया है कि किसी भी फिल्म को हिट होने के लिए इन सबकी जरुरत नहीं है। अगर कहानी ओरिजिनल और यूनिक है तो उसको हिट होने से कोई नहीं रोक सकता है।
(Ultram)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: