दीपिका या ऐश्वर्या नहीं ये है एशिया की सबसे दौलतमंद एक्ट्रेस? जानें कितने करोड़ की हैं मालकिन

Richest Actress In Asia

Richest Actress In Asia

Richest Actress In Asia: सिनेमाजगत के कई ऐसे सितारे हैं, जिनके पास करोड़ों की संपत्ति है। इस लिस्ट में कई अभिनेत्रियों के नाम भी शामिल है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एशिया की सबसे दौलतमंद एक्ट्रेस कौन है?

विज्ञापन

भारतीय सितारे बेशक दुनिया के सबसे मंहगे और अमीर सितारो के लिस्ट में शुमार हैं, लेकिन अगर एशिया की सबसे दौलतमंद एक्ट्रेस की बात करें तो इसमें दीपिका या ऐश्वर्या राय नहीं बल्कि कोई और ही एक्ट्रेस है। जी हां, इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन है एशिया की सबसे दौलतमंद अभिनेत्री? चलिए जान लेते हैं…

विज्ञापन

ये है एशिया की सबसे दौलतमंद एक्ट्रेस

बात अगर दुनिया के सबसे मंहगे और अमीर सितारो की हो तो भारतीय कलाकारों का नाम आना तो लाजमी है, लेकिन अगर एशिया की सबसे दौलतमंद एक्ट्रेस की बात करें तो वो चीन की अभिनेत्री ‘फैन बिंगबिंग’ है, जिनके पास 900 करोड़ की संपत्ति है और इसी के साथ वो एशिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस भी हैं।

विज्ञापन

दुनियाभर में फेमस है एशिया की सबसे दौलतमंद एक्ट्रेस

बता दें कि ‘फैन बिंगबिंग’ दुनियाभर में फेमस है और हर तरफ उनका एक अलग ही जलवा है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने चीन के अलावा कई हॉलीवुड फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाया है।

इतने करोड़ की हैं मालकिन

रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री ‘फैन बिंगबिंग’ के पास 900 करोड़ की संपत्ति है। मतलब एक्ट्रेस की नेटवर्थ 900 करोड़ है। साथ ही अब एक्ट्रेस फॉर्ब्स-टाइम्स मैगजीन की टॉप लिस्ट में भी शामिल हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री ‘फैन बिंगबिंग’ को टैक्स चोरी के मामले में करीब 1000 करोड़ का जुर्माना भी चुकाना पड़ा था।

विज्ञापन

भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस

वहीं, अगर भारतीय अभिनेत्रियों की बात करें तो भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस की लिस्ट में ऐश्वर्या राय का नाम शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या राय के पास लगभग 800 करोड़ की संपत्ति है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा है, जिनके पास 600 करोड़ की नेटवर्थ है। वहीं, आलिया भट्ट के पास करीब 520 करोड़ की संपत्ति है। दीपिका के पास 500 करोड़ की नेटवर्थ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ