Gadar Ek Prem Katha Trailer: 22 साल बाद फिर से थिएटर में मचेगा 'गदर', फिल्म का ट्रेलर रिलीज

Gadar Ek Prem Katha Trailer

Gadar Ek Prem Katha Trailer

विज्ञापन

Gadar Ek Prem Katha Trailer: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) अपनी फिल्मों में जी तोड़ मेहनत करते हैं और उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट भी साबित होती है। इन्हीं में से एक है फिल्म गदर: एक प्रेम कथा (Gadar: Ek Prem Katha), जो लोगों को बेहद पसंद आई थी।

आज भी फैंस में इस फिल्म का जलवा बरकरार है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड भी तोड़े हैं। वहीं, अब एक बार फिर से ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।

विज्ञापन

गदर: एक प्रेम कथा ट्रेलर रिलीज

दरअसल, 22 साल के बाद फिल्म गदर: एक प्रेम कथा (Gadar: Ek Prem Katha) सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही हैं। इस बीच बीते दिन यानी शुक्रवार को मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर में सनी देओल, तारा सिंह के किरदार में दिख रहे हैं। वहीं, अब ट्विटर पर भी ‘#गदर ट्रेलर’ ट्रेंड कर रहा है। इसी के साथ फैंस भी इसपर जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

सनी देओल ने शेयर किया वीडियो

बता दें कि एक्टर सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘गदर’ का ट्रेलर शेयर किया है। फिल्म के ट्रेलर में फिल्म के कई सीन्स देखने को मिल रहे हैं। साथ ही ट्रेलर में देखा जा सकता है कि- जब तारा सिंह शकीना (अमीषा पटेल) को वापस भारत लाने के लिए पाकिस्तान पहुंच जाता है।

विज्ञापन

इस बीच अशरफ अली (अमरीश पुरी) से तारा सिंह की जोरदार बहस होती है। ट्रेलर को देखकर फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। इसके साथ ही फैंस का इस फिल्म को थिएटर में देखने का सपना भी पूरा होने जा रहा है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

गौरतलब है कि ‘गदर 2’ (Gadar 2) की रिलीज से पहले मेकर्स इस फिल्म को एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने जा रहे हैं, जिससे फैंस की यादें ताजा हो सकें। वहीं सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर: एक प्रेम कथा’ (Gadar: Ek Prem Katha) 9 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसके साथ ही अगर ‘गदर 2’ की बात करें तो ये फिल्म 11 अगस्त, 2023 को रिलीज की जाएगा। फैंस को दोनों ही पार्ट के रिलीज होने का बेहद बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ