मशहूर सिंगर के पिता का निधन, अस्पताल में तोड़ा दम, परिवार में छाया मातम

Shahid Mallya Father Passed Away: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर ने अपने पिता के निधन की जानकारी फैंस को दी है। उनके पोस्ट को देख फैंस भी मायूस हो गए हैं। हर कोई सिंगर के पिता की मौत पर दुखी है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। हर तरफ मातम छा गया है।

Shahid Mallya Father Passed Away

मशहूर सिंगर के पिता की हुई मौत, बेटे का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन

Shahid Mallya Father Passed Away: बॉलीवुड के एक मशहूर सिंगर ने अब सोशल मीडिया पर एक दुख भरी खबर सुनाई है। सिंगर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब उन्होंने अपने पिता को हमेशा के लिए खो दिया है। सिंगर शाहिद माल्या (Shahid Mallya) ने कुछ देर पहले ही अपने पिता के निधन की दुखद खबर सुनाई है। सिंगर का पोस्ट देख फैंस का भी दिल टूट गया है। उनका हाल देखकर सिंगर के चाहने वाले भी इस वक्त दुखी हैं। दरअसल, पिता की मौत से सिंगर शाहिद माल्या को बड़ा झटका लगा है।

सिंगर शाहिद माल्या के पिता ने तोड़ा दम

सिंगर शाहिद माल्या को फैंस खूब प्यार करते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में ‘इक्क कुड़ी’ (Ikk Kudi), ‘कुक्कड़’ (Kukkad), ‘दो धारी तलवार’ (Do Dhaari Talwaar) और ‘तो ढिशूम’ (Toh Dishoom) जैसे गाने गाए हैं। वो बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग के लिए खूब नाम कमा चुके हैं। उनकी आवाज फैंस के दिलों पर जादू करती है लेकिन आज वो आज सहम सी गई है। पिता की मौत से सिंगर टूट गए हैं। उन्होंने खुद एक पोस्ट शेयर कर फैंस को अपने टूटे दिल का हाल सुनाया है। उनका एक पोस्ट देख अब उनके चाहने वालों की भी आंखों में आंसू आ गए हैं।

विज्ञापन
Shahid Mallya Father Passed Away

गम में डूबे सिंगर शाहिद माल्या

नहीं रुक रहे सिंगर के आंसू

दरअसल, पिता का साथ छूटने के बाद सिंगर के भी आंसू नहीं थम रहे। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी अपने पापा के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। पापा के साथ पोज देते हुए वो बेहद प्राउड दिख रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा, ‘आज अपने पापा को खो दिया।’ इसके साथ ही उन्होंने रोने वाला इमोजी भी शेयर किया है। अब उनका ये पोस्ट देखने के बाद हर किसी की आंखों में आंसू हैं।

विज्ञापन

क्या है मौत का कारण?

बता दें, शाहिद माल्या ही नहीं उनका परिवार और उनके सभी फैंस इस वक्त मातम मना रहे हैं। सिंगर की उदासी देख सोशल मीडिया पर भी मायूसी छा गई है। शाहिद माल्या के पिता सलीम का निधन क्यों हुआ उसकी जानकारी भी मिली है। दरअसल, वो काफी समय से बीमार थे और उनका इलाज भी चल रहा था लेकिन आज सुबह 5:49 बजे उन्होंने नानावटी हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। अब उनके निधन से उनका परिवार टूट कर बिखर गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ