Shama Sikander: डिप्रेशन को लेकर बोलीं एक्ट्रेस शमा सिकंदर, कहा- 'हर दिन सोचती थी कि मुझे मर जाना चाहिए'
Edited By Nancy Tomar

Shama Sikander
Edited By Nancy Tomar

Shama Sikander
Shama Sikander: अभिनेत्री शमा सिकंदर टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस है, जो हमेशा ही अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती है। अभिनेत्री को टीवी शो ‘ये मेरी लाइफ है‘ से खास पहचान मिली थी।
इतना ही नहीं बल्कि शमा फिल्मों और कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है। अब उन्होंने अपना LIFE LESSON शेयर किया है।
यह भी पढ़ें- Love Stereo Again Teaser: ‘लव स्टीरियो अगेन’ का टीजर आउट, जहरा खान-टाइगर श्रॉफ के वीडियो ने मचाई धूम
जिंदगी के सबक याद करते हुए शमा सिकंदर ने बताया कि- ‘एक वक्त ऐसा भी था जब मैं हर दिन सोचती थी कि मुझे मर जाना चाहिए। पूरे 5 साल तक मैं डिप्रेशन में थी, लेकिन जब आप डटे रहते हो तो वह वक्त जरूर आता है, जब रोशनी की किरण अपने आप आपकी तरफ चली आती है।’
शमा ने आगे बताया कि- ‘किसी की जिंदगी के लिए ये सबसे बुरा वक्त होता है। जब सुबह जगना, दिन का हर पल, हर मिनट किसी माहामारी जैसा लगता है। आपको नहीं पता होता कि आपके साथ क्या होने वाला है। उस वक्त आपकी इच्छाएं मर जाती हैं। सबसे खराब बात ये होती है कि आपकी उम्मीदें भी मर जाती हैं। एक शख्स के अंदर जिंदा रहने की इच्छा ही मर जाती है, क्योंकि आपको लगता है कि अब आपके जीने का कोई मकसद या कारण नहीं है।’
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि- ‘मुझे नहीं लगता है कि किसी की जिंदगी में इससे बुरा कुछ हो सकता है। अगर आप इससे जीत गए तो आप किसी भी परेशान और महामारी से जीत सकते हैं। वो कहते हैं ना जो आपको नहीं मारता वो आपको पहले से भी ज्यादा मजबूत बना देता है।
हम सबके पास वो ताकत होती है, लेकिन कोई हार मान लेता है और कोई उससे जीतकर खड़ा हो जाता है। मैं पांच साल के लिए मर चुकी थी। हर दिन मैं सोचती थी कि मैं मरने वाली हूं या मुझे मर जाना चाहिए, मेरे पास करने के लिए आगे कुछ नहीं था। इसलिए मैं लोगों से कहना चाहती हूं कि जब आप असहाय महसूस करते हैं उसके बाद ही आपको रोशनी नजर आती है। आपको बस वहां डटे रहना होता है।’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: