---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

The Kerala Story 2 अब तक नहीं कमा पाई 50 करोड़, O Romeo भी लाखों में सिमटी!

Box Office Collection: 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' और 'ओ रोमियो' की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. जहां 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' अभी तक 50 करोड़ भी नहीं कमा सकी है, वहीं 21वें दिन 'ओ रोमियो' लाखों में ही सिमटकर रह गई.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Mar 6, 2026 06:49
the kerala story 2 box office collection
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Box Office Collection: ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जारी है. हालांकि कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन फिल्म की स्टारकास्ट की तारीफ की जा रही है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के काफी चर्चे हो रहे हैं. वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर अब लाखों में ही सिमट गई है. फिल्म करोड़ों के बजाय बॉक्स ऑफिस पर लाखों में कमाई कर रही है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.19 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 9.62% रही. वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 6.27%, दोपहर के शो 10.58%, शाम के शो 9.53% और रात के शो 12.11% रहे. फिल्म ने भारत में अब तक 22.34 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 23.75 करोड़ पहुंच गया है. अब तक फिल्म 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: तलाक की अफवाहों के बीच Trisha संग नजर आए Thalapathy Vijay, वायरल तस्वीरों ने मचाया हड़कंप

‘ओ रोमियो’ ने कितनी की कमाई?

वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं. अब फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म लाखों में ही सिमटकर रह गई है. ‘ओ रोमियो’ ने 21वें दिन 56 लाख की कमाई की. भारत में फिल्म ने 68.11 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 104.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फैंस भी फिल्म की स्टारकास्ट की काफी तारीफ कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: इंडस्ट्री पर गोविंदा का शॉकिंग बयान, कहा- ‘फिल्म लाइन में जिसका नाम बड़ा, वही सबसे खतरनाक’

दोनों फिल्मों की स्टार कास्ट

‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर के साथ-साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर और अविनाश तिवारी लीड रोल में हैं. इनके साथ तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. वहीं ‘द केरल स्टोरी 2’ में अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा और उल्का गुप्ता लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. ऑडियंस को दोनों ही फिल्मों की स्टार कास्ट पसंद आ रही है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 06, 2026 06:29 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.