India Vs England World Cup Semi Final: मुंबई के वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. टी20 वर्ल्डकप में भारत में इंग्लैंड को धूल चटा दी है. देश में चारों तरफ क्रिकेट लवर्स भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं. वहीं बीते दिन मुंबई के वानखेड़े में बॉलीवुड के सेलेब्स भी मैच देखने पहुंचे. इस दौरान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भारत की शानदार बल्लेबाजी को देख झूमते नजर आए. सोशल मीडिया पर सेलेब्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो भारत की जीत का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं.
वानखेड़े पहुंचे बॉलीवुड सितारे
वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच बॉलीवुड सेलेब्स इंडिया की जीत का जश्न मनाते नजर आए. बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट और अपनी बेटी राहा कपूर के साथ मैच देखने पहुंचे. रणबीर कपूर और राहा कपूर भारत की जर्सी पहने नजर आए और साथ में एन्जॉय भी करते दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की फैमिली का वीडियो वायरल हो रहा है.
भारत की जीत का मनाया जश्न
वहीं अनिल कपूर भी मैच का लुत्फ उठाने के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे. हाल ही में अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. वहीं अब अनिल कपूर को वानखेड़े स्टेडियम में देख फैंस भी काफी खुश हुए. अनिल कपूर के साथ-साथ स्टेडियम में वरुण धवन भी मैच देखते नजर आए. सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिनमें अनिल कपूर और वरुण धवन साथ में मैच देखते नजर आ रहे हैं. वहीं अनिल कपूर और वरुण धवन के साथ नीता अंबानी भी मैच का लुत्फ उठाती नजर आईं.
ये सितारे भी आए नजर
बॉलीवुड के सितारों के अलावा क्रिकेट जगत के दिग्गज सितारे भी मैच का आनंद लेते दिखाई दिए. महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा का भी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो भारत की जीत पर खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ मैच देखने पहुंचे थे. मैच के दौरान एमएस धोनी का नया लुक देखने को मिला, जो काफी वायरल भी हो रहा है.