'उसका रोज का है…', भाई ने किया Anurag Dobhal का पर्दाफाश! बीवी को पीटने के लगाए आरोप

Anurag Dobhal Controversy: यूट्यूबर अनुराग डोभाल के भाई कलम ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अनुराग को एक्सपोज कर दिया है. सोशल मीडिया पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं अनुराग के भाई कलम ने क्या कुछ कहा?

Anurag Dobhal Controversy

अनुराग डोभाल को भाई ने किया एक्सपोज

Anurag Dobhal Controversy: यूट्यूबर अनुराग डोभाल सुर्खियों में छाए हुए हैं. हाल ही में अनुराग ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने मम्मी-पापा पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया. वीडियो में रोते हुए अनुराग डोभाल ने कहा कि उनकी मौत के जिम्मेदार उनके मम्मी-पापा, भाई और बहन होंगे. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ये वीडियो उनका आखिरी वीडियो है. वहीं अब अनुराग के भाई कमल ने अनुराग के वीडियो का जवाब देते हुए उन्हें एक्सपोज कर दिया है. भाई कमल ने अनुराग के बयानों को झूठा बताया और साथ ही आरोप लगाया कि अनुराग अपनी बीवी को पीटते हैं.

विज्ञापन

कलम ने अनुराग डोभाल को किया एक्सपोज

कलम ने अपने इंस्टाग्राम चैनल K-Old World पर अनुराग डोभाल के खिलाफ कई सबूत पेश किए हैं. साथ ही कलम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि अनुराग जो भी कर रहा है वो सब व्यूज के लिए है. कलम ने अपने इंस्टाग्राम पर अनुराग डोभाल का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया जिसमें अनुराग अपनी पत्नी को पीटने की बात कह रहे हैं.

विज्ञापन

पोस्ट में कही ये बात

कलम ने जो पोस्ट शेयर की, उसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं अपनी बात का पक्का हूं. सारे सबूत मेरे ब्रॉडकास्ट चैनल पर दिए जा चुके हैं. और हां चिल करो सब, ये उसका रोज का काम है. वो व्यूज के लिए ऐसा करता है. एक तरफा कहानी पोस्ट कर दी भाई पर सच नहीं बताया. मेरे सभी फैंस के लिए मेरा संदेश सब में मत पड़ो, उसे इंस्टाग्राम पर व्यूज बहुत पसंद हैं. उसने हम पर मम्मी-पापा पर झूठा केस किया और जब ये केस कानूनी तौर पर हार गया. तो उसने ये घटिया वीडियो पोस्ट किया क्योंकि रितिका ने भी उसकी वजह से इसे छोड़ दिया.’

विज्ञापन

स्क्रीनशॉट्स हुए वायरल

वहीं कलम ने इस पोस्ट के बाद कुछ स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए. इन स्क्रीनशॉट्स में UK07 राइडर ने पत्नी के साथ मारपीट की बात कही. सोशल मीडिया पर अब ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है. वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी दो हिस्सों में बंट गए हैं. जहां एक तरफ लोग अनुराग डोभाल को सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स अनुराग के भाई कलम को सपोर्ट कर रहे हैं और अनुराग डोभाल को ट्रोल कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ