तलाक की अफवाहों के बीच Trisha संग नजर आए Thalapathy Vijay, वायरल तस्वीरों ने मचाया हड़कंप

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के कारण काफी चर्चा में बने हुए हैं. उनकी पत्नी संगीता ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल किया है. इसी बीच थलापति विजय को चेन्नई में एक शादी समारोह में तृषा कृष्णा के साथ देखा गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

thalapathy vijay

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर पहले से ही काफी चर्चा में बने हुए थे. हालांकि, इन दिनों थलपति विजय अपनी पर्सनल लाइफ के कारण दोबारा सुर्खियों में आ गए हैं. उनकी पत्नी संगीता ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. थलपति विजय और संगीता की शादी साल 1999 में हुई थी. इसी बीच थलपति विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी दूसरी महिला के साथ नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
विज्ञापन

कब हुई थी थलपति विजय और संगीता की शादी

आपको बता दें कि थलपति विजय की शादी 27 साल पहले संगीता से हुई थी. वही अब दोनों के रिश्ते में काफी उथल-पुथल चल रहा है. इसे लेकर संगीता ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दायर की है. इसी बीच थलपति विजय का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.  दरअसल, 5 मार्च यानी आज थलपति विजय चेन्नई में एक शादी फंक्शन में शामिल हुए थे. इस फंक्शन में थलापति विजय के साथ तृषा कृष्णा भी नजर आई है. आपको बता दें कि ऐसी खबरों के बीच एक्टर और राजनेता को तृषा के साथ देखकर फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

विजय के साथ नजर आईं तृषा वीडियो हुआ वायरल

दरअसल, इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि थलपति विजय और एक्ट्रेस तृषा दोनों ट्रेडीशनल आउटफिट पहने हुए नजर आ रही हैं. विजय ने अपने हाथों में फूलों का एक गुलदस्ता ले रखा है, तो वहीं अभिनेत्री कार से बाहर निकालकर विजय के पीछे-पीछे चलती हुई नजर आ रही है. बता दें कि विजय और तृषा कल्पाथी सुरेश और मीनाक्षी के बेटे के रिसेप्शन में शामिल होने आए थे. अब इनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ