बॉक्स ऑफिस पर 22वें दिन भी खूब धमाल मचा सकती है Shahrukh Khan की Jawan, छप्पर फाड़ कमाई की उम्मीद

Jawan Box Office (May Earn)

Jawan Box Office (May Earn)

विज्ञापन

Jawan Box Office (May Earn): बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का कब्जा है। ये फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

किंग खान की फिल्म टिकट खिड़की पर धमाल मचा रही है। इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ अपनी रिलीज के 22वें दिन कितना कलेक्शन कर सकती हैं। चलिए जान लेते हैं…

विज्ञापन

22वें इतनी कमाई कर सकती है फिल्म ‘जवान’

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ अपनी रिलीज के 22वें दिन सभी भाषाओं में भारत में 5.50 करोड़ की कमाई कर सकती है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमे थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। इसी के साथ शाहरुख खान की इस फिल्म का कुल कलेक्शन 581.43 हो जाएगा।

फिल्म ‘जवान’ ने बीते 21 दिनों में किया इतना कलेक्शन

वहीं, अगर किंग खान की फिल्म ‘जवान’ के बीते 21 दिनों के कलेक्शन की बात करें तो ‘जवान’ ने पहले दिन पहले दिन 75 करोड़, दूसरे दिन 53.23 करोड़, तीसरे दिन 77.83 करोड़, चौथे दिन 80.1 करोड़, 5वें दिन 32.92 करोड़, 6वें दिन 26 करोड़, 7वें दिन 23.2 करोड़, 8वें दिन 21.6 करोड़, 9वें दिन 19.1 करोड़, 10वें दिन 31.8 करोड़, 11वें दिन 36.85 करोड़, 12वें दिन 16.25 करोड़, 13वें दिन 14.4 करोड़, 14वें दिन 9.6 करोड़, 15वें दिन 8.1 करोड़, 16वें दिन 7 करोड़, 17वें दिन 13 करोड़, 18वें दिन 14 करोड़, 19वें दिन 5.4 करोड़, 20वें दिन 4.9 करोड़ और 21वें दिन 4.85 करोड़ का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन

फिल्म ‘जवान’ की स्टारकास्ट

शाहरुख खान की इस फिल्म को दर्शको का बेहद शानदान रिस्पॉन्स मिला है। फैंस फिल्म को लेकर किंग खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, योगी बाबू, रिद्धि डोगरा, दीपिका पादुकोण और संजय दत्त जैसे कलाकारों ने बेहद कमाल किया है। वहीं, अब फैंस को शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ