WhatsApp पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने मचाया ऐसा धमाल, PM Modi और फेसबुक CEO भी देखते रह गए

Katrina Kaif WhatsApp Channel

Katrina Kaif WhatsApp Channel

WhatsApp Channel: सोशल मीडिया आज के समय में एक ऐसा माध्यम बन चुका है, जिसपर आम से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स खूब एक्टिव रहते हैं। इन्हीं के जरिए लोग एक-दूसरे से भी जुडे़ हुए है। इसमें व्हाट्सएप की भी अहम भूमिका है, जिसके जरिए लोग आसान तरीके से एक-दूसरे से कनेक्ट रहते हैं।

हाल ही में व्हाट्सएप में नया अपडेट आया है और इस नए अपडेट से यूजर्स एक-दूसरे से आसानी से जुड़े रह सकते हैं। व्हाट्सएप चैनल नाम का ये अपडेट हर किसी के लिए है। इस पर कोई भी अपना चैनल बना सकता है।

Katrina Kaif WhatsApp Channel

Katrina Kaif WhatsApp Channel

व्हाट्सएप चैनल पर कई बड़ी हस्तियां

व्हाट्सएप चैनल की लिस्ट में कई बड़ी हस्तियों के नाम जुड़ गए हैं, लेकिन बॉलीवुड की एक हसीना ऐसी है, जिन्होंने व्हाट्सएप चैनल पर फॉलोअर्स के मामले में पीएम मोदी से लेकर फेसबुक के सीईओ और फिल्मी सितारों को भी पीछे छोड़ दिया है। चलिए जान लेते हैं कौन है वो हसीना?

WhatsApp Channel PM Narendra Modi

WhatsApp Channel PM Narendra Modi

नरेंद्र मोदी, अक्षय कुमार, मार्क जुकरबर्ग जैसे नाम व्हाट्सएप चैनल की लिस्ट में

दरअसल, व्हाट्सएप चैनल आने के बाद कई बड़ी हस्तियों ने इस पर जुड़ना शुरु किया। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ, मार्क जुकरबर्ग और कटरीना कैफ जैसे सितारों के नाम शामिल है। व्हाट्सएप चैनल पर लोगों ने कैटरीना का शानदार स्वागत किया है। एक्ट्रेस ने महज दो हफ्तों में ही फॉलोअर्स के मामले में बड़े-बड़े सितारों को पीछे छोड़ दिया है।

Akshay Kumar WhatsApp Channel

Akshay Kumar WhatsApp Channel

दुनियाभर में चौथे नंबर पर कैटरीना कैफ

कैटरीना दुनियाभर में चौथे नंबर पर हैं और उनके 15 मिलियन (14,898,629) फॉलोअर्स हो चुके हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्हाट्सएप चैनल 7.4 मिलियन (7,403,608) फॉलोअर्स हो गए है। इसके साथ ही अक्षय कुमार के व्हाट्सएप चैनल पर 8.5 (8,525,793) फॉलोअर्स हो चुके हैं। साथ ही फेसवुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के व्हाट्सएप चैनल 9.8 (9,763,605) फॉलोअर्स हो गए हैं।

लिस्ट में कई और नाम भी शामिल

बता दें कि व्हाट्सएप चैनल पर और भी सितारों के चैनल है। इस लिस्ट में दिलजीत दोसांझ, नास, मोनालिसा, नेहा कक्कड और सनी लियोनी का नाम भी शामिल है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ