हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Cocktail 2 Box Office Collection Day 3: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का वीकेंड पर चला जादू, बॉक्स ऑफिस पर हुई बंपर कमाई, जानें 3 दिनों के आंकडे़

Shahid Kapoor Cocktail 2 Total Collection: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की नई फिल्म Cocktail 2 रिलीज के पहले हफ्ते ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. आइए जानते हैं कि पहले वीकेंड पर फिल्म ने कितने कमाए.

विज्ञापन
Cocktail 2 Box Office Collection Day 3

Cocktail 2 Net Collection India: शाहिद कपूर की नई फिल्म कॉकटेल 2 ने रिलीज के पहले वीकेंड पर कमाल कर दिया है. दर्शक थिएटरों में खूब भीड़ लगा रहे हैं. रोमांटिक कॉमेडी और शाहिद की स्टाइलिश एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया. वहीं रश्मिका मंदाना और कृति सेनन भी अपना जलवा कायम करने में पीछे नहीं हटीं. फिल्म ने तीन दिनों में जबरदस्त कमाई की है. आइए जानते हैं आंकड़े.

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बिगाड़ा राम चरण की ‘पेद्दी’ का खेल, जानें दोनों फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड

वीकेंड पर शानदार शुरुआत

फिल्म Cocktail 2, 19 जून 2026 को रिलीज हुई. शुक्रवार को इसने अच्छी ओपनिंग की. शुरुआत में फिल्म ने 13.50 करोड़ कमाए. वहीं शनिवार को फिल्म ने 16.25 करोड़ कमाए. इसके अलावा रविवार को फिल्म ने 16.74 करोड़ का कलेक्शन किया. इस तरह फिल्म ने 3 दिनों में भारत में कुल नेट कलेक्शन 46.49 करोड़ का किया.

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड्स

फिल्म ने घरेलू बाजार में बंपर कमाई की है. अगर Cocktail 2 के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 55.45 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 65.35 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है. शाहिद कपूर की मूवी तेजी से 100 करोड़ पार करने की तरफ अपने कदम बढ़ा रही है. ‘कॉकटेल 2’ ने अपने शुरुआती वीकेंड में ही शाहिद कपूर की 2025 में आई फिल्म ‘देवा’ के लाइफटाइम नेट कलेक्शन (₹34.37 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें: ‘बहुत बुरा आदमी है…’, Jacqueline Fernandez के बॉडीगार्ड की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो

विज्ञापन

Cocktail 2 का बजट और प्रोफिट

Cocktail 2 का कुल बजट 150 करोड़ है. अगर इसी रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ती रही तो जल्द ही फिल्म अपना बजट कलेक्शन कवर कर लेगी. बता दें कि ‘कॉकटेल 2’ (Cocktail 2) 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक बॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. यह फिल्म साल 2012 में आई दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल नहीं है, बल्कि एक पूरी तरह से नई कहानी है.

फिल्म Cocktail 2 के बारे में

निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने इस फिल्म को बनाने से पहले ‘लुका छुपी’ और ‘मजहब’ जैसी शानदार फिल्में बनाईं हैं. शाहिद, कृति, और रश्मिका के अलावा डिंपल कबाड़िया और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में हैं. लोगों को यह फिल्म पसंद आ रही है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Toxic की तीसरी रिलीज डेट पर भी मंडराया नया संकट? 800 करोड़ी स्टार की फिल्म से होगी सीधी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola