---विज्ञापन---

Box Office Collection: ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बिगाड़ा राम चरण की ‘पेद्दी’ का खेल, जानें दोनों फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस बड़ा उलटफेर कर दिया है. शाहिद की मूवी ने राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ को पीछे छोड़ दिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा की कई फिल्में गदर मचा रही है. लेकिन इन दिनों बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई है, जिसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया है. इस मूवी ने कई बड़ी फिल्मों को कड़ी टक्कर दी है और कमाई के मामले में भी आगे निकल गई है. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ है.

यह भी पढ़ें: ‘बहुत बुरा आदमी है…’, Jacqueline Fernandez के बॉडीगार्ड की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

‘कॉकटेल 2’ ने तीसरे दिन कितने का किया कलेक्शन?

शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 16.25 करोड़ रुपये छापे थे. कॉकटेल 2 को रिलीज हुए आज यानी 21 जून 2026 को तीन दिन हो चुके हैं. फिल्म ने तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक 17.75 करोड़ रुपये छापे हैं. शाहिद की फिल्म कॉकटेल 2 ने तीन दिनों में अब तक 47.50 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है. इस मूवी में शाहिद कपूर के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आई हैं.

यह भी पढ़ें: Toxic की तीसरी रिलीज डेट पर भी मंडराया नया संकट? 800 करोड़ी स्टार की फिल्म से होगी सीधी टक्कर

---विज्ञापन---

‘पेद्दी’ ने 18वें दिन कितने का किया कलेक्शन?

वहीं साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की बात करें, तो यह मूवी 04 जून को सिनेमाघरों दस्तक दी थी. फिल्म को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने इसका पेड प्रीव्यू रखा था, जिसमे मूवी ने 18.50 करोड़ रुपये छाप डाले थे. वहीं फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 51 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था. फिल्म ‘पेद्दी’ को रिलीज हुए आज यानी 21 जून 2026 को 18 दिन हो चुके है. फिल्म ने 18वें दिन खबर लिखे जाने तक 2.57 करोड़ रुपये छापे हैं. ‘पेद्दी’ ने 18 दिनों में 234.02 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है. इस फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर ने अहम किरदार निभाया है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया है.

First published on: Jun 21, 2026 10:29 PM

End of Article

About the Author

Shahzad Khan

बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola