'बहुत बुरा आदमी है…', Jacqueline Fernandez के बॉडीगार्ड की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो वायरल

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस अपने बॉडीगार्ड के कारण काफी चर्चा में बनी हुई है, जिसमें एक्ट्रेस को फैंस के साथ फोटो खिंचवाने से बॉडीगार्ड ने रोका है. हालांकि, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं लोग इस वायरल वीडियो पर काफी नाराज नजर आ रहे हैं.

jacqueline fernandez

Jacqueline Fernandez के बॉडीगार्ड पर क्यों भड़के लोग?

मशहूर अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) बीते दिन शनिवार को मुंबई में चल रहे एक इवेंट में पहुंची थी, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर छाया हुआ है. इस वायरल वीडियो में अभिनेत्री के बॉडीगार्ड ने ऐसी हरकत की है, जिसके बाद से लोग काफी नराज हो गए है. इतना ही नहीं बॉडीगार्ड के इस रवैये पर सवाल भी उठा रहे हैं. चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड ने ऐसा क्या कर दिया है, जिससे लोग भड़क उठे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

जैकलिन फर्नांडीस के बॉडीगार्ड का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैकलिन अपने फैंस के साथ फोटो क्लिक कराने की कोशिश कर रही थी, तभी एक्ट्रेस का बॉडीगार्ड उन्हें फोटो खिंचवाने से रोकता हुआ नजर आ रहा है. बॉडीगार्ड ने जैकलिन की कलाई पकड़कर रोक रहा था. हालांकि, इसके बाद भी अभिनेत्री ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और उनके साथ फोटो क्लिक कराई. हालांकि, जैकलिन के बॉडीगार्ड की इस हरकत पर फैंस काफी नाराज हुए हैं और बॉडीगार्ड के बारे में सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी जैकलिन फर्नांडीस

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत बुरा आदमी है.ये बॉडीगार्ड उनकी (एक्ट्रेस) की इज्जत नहीं करता है. बहुत से लोगों को ऐसे लोग पसंद बिल्कुल नहीं आते है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘प्रोटेक्टिव करना सही बात है, लेकिन बॉडीगार्ड को टच करने का अधिकार किसने दिया. वो जैकलीन को…बिना टच किए प्रोटेक्ट कर सकता है. बता दें कि सेलिब्रिटी के बॉडीगार्ड्स अक्सर सोशल मीडिया किसी न किसी वजह से वायरल होते रहे हैं. हालांकि, अभी तक इस वायरल वीडियो पर अभिनेत्री जैकलिन की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है. वहीं जैकलिन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी में नजर आएंगी. यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ